फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Excise department issues challan for keeping bar open all night

Gurugram News: रातभर बार खोलने पर एक्साइज विभाग ने किया चालान

Mon, 27 Oct 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Excise department issues challan for keeping bar open all night
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-63 स्थित एफ-बार एंड लॉन्ज रातभर खोलने व अवैध रूप से शराब परोसने को लेकर रविवार सुबह एक्साइज विभाग की टीम ने छापेमारी कर चालान की कार्रवाई की। इस महीने में एफ-बार एंड लॉन्ज पर यह दूसरी बार कार्रवाई की गई है। दोनों छापेमारी के दौरान बार सुबह छह बजे तक खुला मिला, जबकि रात 12 बजे तक की परमिशन दी गई है।एक्साइज विभाग की छापेमारी के दौरान अवैध रूप से शराब परोसने का भी मामला उजागर हो गया। टीम ने शराब की बोतले भी बरामद की हैं। सेक्टर -63 स्थित एफ - बार को सुबह 6 बजे तक खोला हुआ था। जबकि विभाग कि तरफ से सुबह 11 बजे से रात 12 भी तक ही अनुमति दी गई थी। जिस पर विभाग के अधिकारियों ने मौके से शराब कि बोतलें बरामद करते हुए बार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान किया है। डिप्टी कमिश्नर एक्साईज डिपार्टमेंट अमित भाटिया ने बताया कि बार का लाइसेंस भी रद्द करने की कार्रवाई की जा सकती है। कई बार बार पर छापेमारी की गई, हर बार निर्धारित समय से अधिक समय तक खोलने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed