फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Even if you are not alert, the problem will increase

मास्क के लिए अब भी सचेत न हुए तो बढ़ेगी परेशानी

Fri, 09 Apr 2021 07:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
Even if you are not alert, the problem will increase
गुरुग्राम। जिले में बेकाबू हो चुके कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन की तरफ से भले ही तमाम कवायदें की जा रही हों लेकिन लोग इसका पालन नहीं कर रहे। स्थिति यह है कि जिले के प्रमुख प्रशासनिक कार्यालय लघु सचिवालय, नगर निगम कार्यालय समेत सार्वजनिक जगहों पर ही कोरोना से बचाव के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। ऐसे में लोगों को अब सचेत हो जाना चाहिए।
विज्ञापन

हद तो यह है कि सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीज व उनके तीमारदार तक कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं कर रहे हैं और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से भी इसको लेकर कोई सख्ती नहीं की जा रही है। दो दिन पहले ही जिला उपायुक्त ने पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की बैठक कर बिना मास्क वालों के रोजाना 1 हजार से ज्यादा चालान करने का लक्ष्य दिया था लेकिन लोगों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। कोरोना के रफ्तार पकड़ने के बाद आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले करीब 40 दिनों में ही जिले में सक्रिय मरीजों का अनुपात करीब 7 फीसदी से ज्यादा बढ़ गया है।
विज्ञापन

सात फीसदी हुए सक्रिय मरीज
28 फरवरी को जिले में कोरोना के महज 0.57 फीसदी सक्रिय मरीज थे लेकिन अब यह आंकड़ा बढ़कर 7.15 फीसदी पर पहुंच गया है। 28 फरवरी को जिले में कोरोना के महज 338 सक्रिय मरीज थे लेकिन अब यह संख्या 4500 के पार है। एक तरफ जहां रोजाना कोरोना के सैकड़ों मरीज आ रहे हैं तो वहीं सक्रिय मरीजों की निगरानी के लिए प्रशासन पहले की तरह अब तक कोई मजबूत योजना नहीं बना सका है। इसके चलते एक-दूसरे के जरिए संक्रमण और बढ़ने की आशंका है। हालांकि, मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पिछले दिनों प्रशासन ने कई इलाकों को कंटेनमेंट जोन में शामिल कर दिया था। वहीं, अधिकारियों की अलग-अलग समितियां भी बनाई गई हैं और इन्हें संक्रमण रोकथाम का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed