{"_id":"606f13ba8ebc3e8ca62a448e","slug":"even-after-24-hours-police-hands-empty-in-the-robbery-case-of-jewelry-gurgaon-news-noi5759652198","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी फुटेज मिलने के बावजूद पुलिस लुटेरों का पता नहीं लगा सकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी फुटेज मिलने के बावजूद पुलिस लुटेरों का पता नहीं लगा सकी
विज्ञापन
गुरुग्राम। सीसीटीवी फुटेज मिलने के बावजूद पुलिस महिला से गहने लूटकर भागे बदमाशों का पता नहीं लगा सकी है। पीड़िता के परिजनों की ओर से इस मामले में पूरी मदद की जा रही है। पुलिस ने फुटेज मांगे थे, वह भी उपलब्ध करा दिए। वहीं, दूसरी ओर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वह फुटेज में दिख रहे हुलिया के आधार पर बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं।
परिजनों के अनुसार, पटौदी रोड पुलिस चौकी के पास शिव नगर में बुधवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाश स्कूटी से उतर रही महिला से गहनों से भरा बैग छीनकर ले गए। स्कूटी चला रहे महिला के बहन के बेटे ने काफी दूर तक बदमाशों का पीछा किया, लेकिन भीड़ का फायदा उठाकर वे भाग गए। महिला के अनुसार, बैग में 10 लाख रुपये के गहने थे। पटौदी पुलिस चौकी में मामला दर्ज किया गया है।
जमालपुर निवासी नवीन ने बताया कि वह मौसी को स्कूटी पर बैठाकर पास के ही ज्वैलर्स की दुकान पर गहनों की सफाई कराने ले गया। लौटते समय घर के दरवाजे के पास जब मौसी स्कूटी से उतरीं तो पीछे से बाइक पर आ रहे दो बदमाशों में से एक ने मौसी के हाथ से गहनों का बैग छीन लिया। बैग छीनकर व कुछ दूर तक दौड़ा और फिर अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गया। यह देख नवीन ने भी अपनी स्कूटी उनके पीछे दौड़ाई। सामने राजमिस्त्री का काम कर रहे लोगों ने बदमाशों पर ढेले भी फेंके पर वे दूसरी गली से निकलकर भाग गए।
विज्ञापन
बदमाशों की बाइक की नंबर प्लेट पर पॉलिथीन लगी थी, इसलिए बाइक का नंबर नहीं पढ़ा जा सका। लेकिन बदमाश ज्वैलर्स की दुकान के आसपास से ही रेकी कर रहे थे। उन्हें पहले ही पता लग गया था कि थैले में गहने हैं और पीछा किया। मौका पाकर शिवनगर के पास छीन लिए।
पुलिस पीआरओ सुभाष बोकन ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। जल्द ही दोनों बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।