फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Environmental protection given impetus, 1.1 lakh saplings to be planted on KMP

Gurugram News: पर्यावरण संरक्षण को दी रफ्तार, केएमपी पर लगेंगे 1.1 लाख पौधे

Mon, 11 Aug 2025 07:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 07:39 PM IST
विज्ञापन
Environmental protection given impetus, 1.1 lakh saplings to be planted on KMP
16 किलोमीटर में लगाए जाएंगे, कैबिनेट मंत्री ने जिलास्तरीय वन महोत्सव के तहत अभियान किया शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फर्रूखनगर। वन, पर्यावरण एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी दिशा में पहले चरण के तहत केएमपी एक्सप्रेसवे के मानेसर से फर्रुखनगर तक के दोनों ओर सघन पौधरोपण अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत लगभग 16 किलोमीटर की दूरी में एक लाख एक हजार पौधे लगाए जाएंगे। यह अभियान सोमवार से प्रारंभ होकर धीरे-धीरे केएमपी एक्सप्रेसवे के समस्त 135 किलोमीटर क्षेत्र को कवर करेगा।
कैबिनेट मंत्री सोमवार को वजीरपुर-फर्रुखनगर रोड स्थित केएमपी एक्सप्रेसवे के नजदीक वन विभाग की ओर से आयोजित 76वें जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा, सोहना से विधायक तेजपाल तंवर तथा पटौदी से विधायक बिमला चौधरी की उपस्थिति रहीं। मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि देश में साल 1950 से वन महोत्सव का आयोजन होता आ रहा है। हरियाणा प्रदेश में पूर्व में यह कार्यक्रम कुछ चिन्हित जिलों तक सीमित था, लेकिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देशों के तहत इस वर्ष से इसे प्रदेश के सभी 22 जिलों में व्यापक स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। राव ने कहा कि हरियाणा में वन क्षेत्र अत्यंत सीमित है, जो चिंता का विषय है। सौभाग्यवश, दुनिया की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला अरावली और नवीनतम श्रृंखला शिवालिक हरियाणा से होकर गुजरती हैं, जो प्रदेश के लिए ऑक्सीजन की एक महत्वपूर्ण लाइफलाइन है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी समानांतर रूप से आगे बढ़ाना होगा। बरसात के बाद 15 सितंबर से क्षेत्र में विकास कार्य पुनः सक्रिय रूप से शुरू होंगे। साथ ही, गुरुग्राम में जारी पॉलीथिन मुक्त अभियान में सक्रिय भागीदारी का भी आग्रह किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने हरियाणा वन विकास निगम लिमिटेड की ओर से प्रकाशित पुस्तक ‘खेजड़ी एवं रोहिड़ा’ का विमोचन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पौधरोपण सबसे सरल और प्रभावी उपाय
सोहना से विधायक तेजपाल तंवर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण सबसे सरल और प्रभावी उपाय है, इसलिए हमें जीवन के हर महत्वपूर्ण अवसर पर पेड़ अवश्य लगाने चाहिए। विधायक बिमला चौधरी ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण मानव जीवन की मूल आवश्यकता है, जिसे बनाए रखने के लिए पौधरोपण अत्यंत जरूरी है। गुरुग्राम से विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि प्रकृति मां पार्वती का स्वरूप है, जो हमें जीवन और समृद्धि का वरदान देती है। इसलिए हमारा यह कर्तव्य है कि हम सामूहिक रूप से इसके संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर हरियाणा वन विकास निगम के एमडी केसी मीणा, वन संरक्षक सुभाष यादव, डीएफओ राजकुमार, नगर पालिका अध्यक्ष बीरबल सैनी, जिला पार्षद मनोज यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed