{"_id":"68e01af3dfd6104d710d4119","slug":"encroachments-removed-from-roads-and-public-places-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-68835-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सड़काें व सार्वजनिक जगहों से हटाए गए अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सड़काें व सार्वजनिक जगहों से हटाए गए अतिक्रमण
विज्ञापन
अतिक्रमण मुक्त अभियान के तहत की गई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से चलाए जा रहे अतिक्रमण मुक्त गुरुग्राम अभियान के तहत शुक्रवार को कार्रवाई की गई। नगर निगम की स्ट्रीट वेंडिंग प्रबंधन टीम अलग-अलग क्षेत्रों में सड़कों, फुटपाथों, ग्रीन बेल्ट व सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाकर यातायात व आमजन की सुविधा सुनिश्चित कर रही है।
टीम ने सरहौल, सेक्टर-18 व आसपास के क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। टीम ने न केवल अतिक्रमण हटाया बल्कि मौके से संबंधित सामग्री भी जब्त की। इस दौरान रेहड़ी-पटरी, खोखे, टपरीनुमा व शेडनुमा संरचनाएं तथा ढाबों को भी गिराया गया। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य गुरुग्राम को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करना है। उन्होंने कहा कि सड़क, फुटपाथ व सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अतिक्रमण से न केवल आमजन को परेशानी होती है बल्कि यातायात भी बाधित होता है।