फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Encroachment on service road; complaint lodged via CM Window.

Gurugram News: सर्विस रोड पर अतिक्रमण, सीएम विंडो में शिकायत दी

Tue, 13 Oct 2026 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Encroachment on service road; complaint lodged via CM Window.
गुरुग्राम। सेक्टर 109 स्थित एटीएस ककून सोसाइटी के साथ सटी सार्वजनिक सर्विस रोड पर कथित रूप से अवैध निर्माण और अतिक्रमण की शिकायत सीएम विंडो में की गई है। सोसाइटी निवासी राहुल अग्रवाल ने हरियाणा सरकार की सीएम विंडो के माध्यम से जिला नगर योजनाकार (प्रवर्तन) को औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इसमें अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन पर आरोप लगाया गया है कि सोसाइटी के सर्विस रोड की भूमि पर निर्माण गतिविधियां कराई जा रही हैं, जो प्रथम दृष्टया सोसाइटी की निर्धारित सीमा से बाहर और सार्वजनिक सड़क के राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) का हिस्सा प्रतीत होती है। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि इस प्रकार का निर्माण सार्वजनिक आवागमन, वाहनों की आवाजाही और आपातकालीन सेवाओं में बाधा उत्पन्न कर सकता है। साथ ही यह स्वीकृत लेआउट प्लान और नगर नियोजन नियमों का उल्लंघन भी हो सकता है।
विज्ञापन

शिकायत कर्ता ने मांग की है कि तत्काल स्थल निरीक्षण कर स्वीकृत लेआउट प्लान और भूमि सीमांकन के आधार पर निर्माण की वैधता की जांच की जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed