फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   encounter between criminal andpolice last night in Gurugram

Gurugram: बीती रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली से घायल, दर्ज हैं 12 से ज्यादा मामले

Tue, 29 Jul 2025 10:05 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 29 Jul 2025 10:05 AM IST
सार

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में बीती रात मुठभेड़ की खबर सामने आई है। जहां एक बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
encounter between criminal andpolice last night in Gurugram
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

गुरुग्राम के वजीरपुर गांव के पास बीते सोमवार रात एक बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। सेक्टर-17 क्राइम ब्रांच की टीम ने पीछा करते हुए बदमाश को धर दबोचा। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


दर्ज हैं 12 से ज्यादा मामले
पुलिस के मुताबिक, घायल बदमाश की पहचान राजस्थान के तिजारा निवासी सरवन के रूप में हुई है सरवन दर्जन भर से ज्यादा आपराधिक मामलों में वॉन्टेड चल रहा था और उसकी तलाश पुलिस को लंबे समय से थी।
विज्ञापन


सोमवार रात करीब 10:30 बजे की है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-17 की टीम को इनपुट मिला था कि सरवन गुरुग्राम में सक्रिय है। वजीरपुर गांव के पास जब पुलिस ने उसका पीछा किया तो बदमाश ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग भी की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें सरवन के पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल बदमाश को गुरुग्राम के सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से एक हथियार भी बरामद किया है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed