फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Employees' strike continues; government accused of reneging on promises.

Gurugram News: कर्मचारियों की हड़ताल जारी, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

Sat, 15 Aug 2026 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Employees' strike continues; government accused of reneging on promises.
शहर में कूड़े के ढेर लगे, लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा और हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की राज्यव्यापी हड़ताल 13 अगस्त को आठवें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने सरकार पर 13 मई को हुए समझौते को लागू न करने का आरोप लगाया है। इस हड़ताल के कारण शहर में कूड़े के ढेर लग गए हैं, जिससे आम जनता के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है।

नगर निगम गुरुग्राम के कर्मचारियों ने पुराने नगर निगम कार्यालय में इकाई प्रधान सम्मी बोहत और अग्निशमन विभाग के जिला उप प्रधान जोगिंदर की संयुक्त अध्यक्षता में प्रदर्शन किया। राज्य उप प्रधान बसंत कुमार ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ विश्वासघात कर रही है। 13 मई के समझौते में 17 मांगों पर सहमति बनी थी। इनमें सफाई कर्मियों, सीवर कर्मचारियों, माली, बेलदार, इलेक्ट्रिशियन, हेल्पर, क्लर्क और फायर विभाग के ड्राइवर व फायरमैन को 30 जून तक पक्का करना शामिल था। सफाई एवं सीवर कार्य का ठेका समाप्त करने और ठेका कर्मचारियों को विभाग के रोल पर लेने की मांग भी थी। न्यूनतम वेतन 15200 रुपये सुनिश्चित करने और रिक्त पदों पर नियमित भर्ती करने का वादा भी किया गया था। अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के प्रेस सचिव सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि सरकार यूनियन नेताओं को बार-बार गुमराह कर रही है और केवल आश्वासन देती रही है।
विज्ञापन


समझौते की प्रमुख मांगें
समझौते में गुरुग्राम के 3480 कर्मचारियों सहित सभी छंटनीग्रस्त कर्मचारियों को पुनः ड्यूटी पर लेने की बात कही गई थी। सफाई कर्मचारियों को 5,000 रुपये जोखिम भत्ता और फायर कर्मचारियों को वर्दी एवं जोखिम भत्ता देने पर भी सहमति बनी थी। फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद रणबीर के आश्रितों को 50-50 लाख रुपये की सहायता राशि और नियमित नौकरी देने का भी वादा किया गया था। 58 और 60 वर्ष की आयु पूरी करने वाले कच्चे कर्मचारियों को ग्रेच्युटी और 5 लाख रुपये सम्मान राशि देने की मांग भी शामिल थी। चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर भी सहमति बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि 15 अगस्त तक सरकार ने मानी गई मांगों को लागू करने के आदेश जारी नहीं किए, तो हड़ताल अनिश्चितकालीन हो जाएगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी। सीटू के जिला प्रधान सुरेश नोहरा, सर्व कर्मचारी सिंह ब्लॉक सचिव गुरुग्राम महेश कुमार और टूरिज्म के नेता वेदपाल ने हड़ताली कर्मचारियों को समर्थन दिया। सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी इस प्रदर्शन में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed