{"_id":"6af5c3492c27f2efdd0e5d02","slug":"employee-found-using-mobile-phone-while-lying-down-in-nursing-room-hospital-management-removes-him-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-107136-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नर्सिंग रूम में लेटकर मोबाइल चला रहा था कर्मचारी, अस्पताल प्रबंधन ने हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नर्सिंग रूम में लेटकर मोबाइल चला रहा था कर्मचारी, अस्पताल प्रबंधन ने हटाया
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की हरकत
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना नागरिक अस्पताल प्रबंधन ने एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को ड्यूटी से हटाकर घर भेज दिया है। उक्त कर्मचारी नर्सिंग रूम में बेड पर लेट कर मोबाइल चला रहा था। जिसकी हरकत सोशल मीडिया पर वायरल होने पर अस्पताल प्रबंधन ने कड़ा एक्शन लिया। सोहना नागरिक अस्पताल में नियुक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रॉबिन ड्यूटी पर तैनात होने के बावजूद अस्पताल के नर्सिंग रूम में बेड पर लेट कर मोबाइल चला रहा था। जबकि मरीजों की अस्पताल में लंबी कतार लगी हुई थी। इसी दौरान एक शख्स ने कर्मचारी की हरकत की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
प्रबंधन ने तुरंत प्रभाव से कर्मचारी को ड्यूटी से हटाकर घर भेज दिया है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर सुशांत शर्मा ने बताया कि कर्मचारी की शिकायत सोशल मीडिया पर वायरल होते ही उसको ड्यूटी से हटा कर घर भेज दिया है तथा उसके स्थान पर नए कर्मचारी को तैनात कर दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि कर्मचारी हरियाणा कौशल विभाग के माध्यम से नियुक्त था। जिसको कल लिखित पत्र भी दिया जाएगा।