Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Employee found using mobile phone while lying down in nursing room; hospital management removes him

Gurugram News: नर्सिंग रूम में लेटकर मोबाइल चला रहा था कर्मचारी, अस्पताल प्रबंधन ने हटाया

Thu, 12 Nov 2026 07:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
Employee found using mobile phone while lying down in nursing room; hospital management removes him
सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की हरकत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना नागरिक अस्पताल प्रबंधन ने एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को ड्यूटी से हटाकर घर भेज दिया है। उक्त कर्मचारी नर्सिंग रूम में बेड पर लेट कर मोबाइल चला रहा था। जिसकी हरकत सोशल मीडिया पर वायरल होने पर अस्पताल प्रबंधन ने कड़ा एक्शन लिया। सोहना नागरिक अस्पताल में नियुक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रॉबिन ड्यूटी पर तैनात होने के बावजूद अस्पताल के नर्सिंग रूम में बेड पर लेट कर मोबाइल चला रहा था। जबकि मरीजों की अस्पताल में लंबी कतार लगी हुई थी। इसी दौरान एक शख्स ने कर्मचारी की हरकत की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

प्रबंधन ने तुरंत प्रभाव से कर्मचारी को ड्यूटी से हटाकर घर भेज दिया है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर सुशांत शर्मा ने बताया कि कर्मचारी की शिकायत सोशल मीडिया पर वायरल होते ही उसको ड्यूटी से हटा कर घर भेज दिया है तथा उसके स्थान पर नए कर्मचारी को तैनात कर दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि कर्मचारी हरियाणा कौशल विभाग के माध्यम से नियुक्त था। जिसको कल लिखित पत्र भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed