{"_id":"6ac0ea764c8d5ca939097155","slug":"emphasis-on-providing-modern-amenities-in-villages-too-rao-narbir-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-103062-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जिले में बने देश के पहले तीर्थंकर वनम् का किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जिले में बने देश के पहले तीर्थंकर वनम् का किया उद्घाटन
विज्ञापन
तीर्थकर वनम् का उद्घाटन करते राव नरबीर सिंह। वि
वन विभाग के साथ हुए एमओयू के तहत आवंटित सरकारी वन भूमि पर किया गया विकसित
नंबर गेम - 24 विशेष ध्यान स्थल बनाए गए हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
गरुुग्राम। हरियाणा के पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने शनिवार को जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) गुरुग्राम चैप्टर फाउंडेशन द्वारा अरावली की पहाड़ियों में स्थापित देश के पहले तीर्थंकर वनम् का उद्घाटन किया। हरियाणा सरकार के वन विभाग के साथ हुए एमओयू के तहत आवंटित सरकारी वन भूमि पर इस तीर्थंकर वनम् को विकसित किया गया है। उद्घाटन के अवसर पर मंत्री ने परिसर का भ्रमण किया और पौधरोपण भी किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री राव नरबीर सिंह ने जीतो की इस पहल की सराहना की और कहा कि यह प्रयास समाज को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक नई प्रेरणा देगा। जीतो एनवायरनमेंट एंड सस्टेनिबिलिटी के चेयरमैन आनंद चोरडिया ने बताया कि जैन समाज के 24 तीर्थंकरों का स्मरण करते हुए देशभर में ऐसे 24 तीर्थंकर वनम् स्थापित करने की योजना है, जिसकी शुरुआत गुरुग्राम से की गई है। गुरुग्राम के इस परिसर में 24 विशेष ध्यान स्थल बनाए गए हैं, जिनमें से प्रत्येक स्थल जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों में से एक को समर्पित है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
गांवों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर : राव नरबीर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गांवों में सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पंचग्राम योजना के तहत टीकली, अकलीमपुर, गैरतपुर, सकतपुर और हसनपुर में करीब 65 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने शनिवार को सकतपुर और हसनपुर में सीवरेज कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने सकतपुर में सामुदायिक भवन का उद्घाटन भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार गांवों में भी आधुनिक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है।
मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार दस हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में काम रही है। पंचग्राम योजना के तहत पांचों गांवों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा और व्यवस्थित सीवरेज व्यवस्था विकसित की जाएगी। सकतपुर और हसनपुर में काम शुरू होने के साथ योजना के कार्यों को गति मिली है। उन्होंने कहा कि सीवरेज व्यवस्था के साथ जल संरक्षण और भूजल स्तर बढ़ाने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से उपचारित पानी का उपयोग जोहड़ों में जल संरक्षण के लिए किया जाएगा।
भाजपा ने दक्षिण हरियाणा में विकास की नई इबारत लिखी : मंत्री
हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के पिछले 12 वर्षों के कार्यकाल में दक्षिण हरियाणा में विकास की नई इबारत लिखी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही विकास संबंधी कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया गया है। इस दौरान सकतपुर के सरपंच छत्रपाल, पूर्व सरपंच प्रीतम, हाकिम नंबरदार, डॉ. शेर सिंह गिरवर, हसनपुर से जिला कष्ट निवारण समिति सदस्य सुभाष बोकन, सरपंच बिजन व जीतराम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
गलियों में गंदे पानी की समस्या होगी दूर : सुभाष बोकन
गांव हसनपुर निवासी व जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य सुभाष बोकन ने बताया कि पांचों गांवों की आबादी 50 हजार से अधिक है। इन गांवों में अभी सीवर लाइन नहीं होने से परेशानी होती है। गंदा पानी गलियों में बहता रहता है। मास्टर सीवर लाइन बिछने से गलियों में गंदा पानी बहने की समस्या दूर हो जाएगी। वहीं, नहरी पानी की आपूर्ति शुरू होने से ग्रामीणों को राहत मिलेगी। इसके लिए गांव तक पानी पहुंचाने के लिए पानी की लाइन बिछाई जाएगी।