{"_id":"6ac107197acfd1ddb0005714","slug":"roadways-union-holds-meeting-over-ac-bus-breakdowns-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-103097-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एसी बसों में खराबी को लेकर रोडवेज यूनियन ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एसी बसों में खराबी को लेकर रोडवेज यूनियन ने की बैठक
विज्ञापन
बैठक में चालक-परिचालकों ने बताई समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन (इंटक) के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को गुरुग्राम डिपो स्थित यूनियन कार्यालय में की गई। बैठक में गुरुग्राम डिपो की एसी बसों में आ रही लगातार तकनीकी खराबी और रोडवेज कर्मचारियों को हो रही परेशानियों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता इंटक के राज्य उप प्रधान संदीप दलाल ने की। बैठक में चालक-परिचालकों ने रोडवेज की एसी बसों में आ रही समस्याओं को लेकर अवगत कराया।
बैठक में चालक-परिचालकों ने बताया कि एसी बसों के सेंसर खराब होना व हेडलाइट की रोशनी कम होना मुख्य समस्याएं हैं। बस के अंदर की लाइटों में भी तकनीकी खराबी आती रहती है। मोबाइल चार्जिंग पॉइंट टूटे या खराब मिलते हैं। कई बसों के एसी धूप में पूरी तरह कूलिंग नहीं कर पाते। बसों में ब्रेक संबंधी समस्या भी रहती हैं, जिससे दुर्घटना का डर बना रहता है। इन समस्याओं के कारण सवारियां चालक-परिचालक से बहस करती हैं।
संदीप दलाल ने बताया कि यूनियन इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही गुरुग्राम डिपो की महाप्रबंधक के समक्ष समस्याओं को रखेंगे। बैठक में गुरुग्राम डिपो समिति के प्रधान सुरेश दलाल, सचिव राजकुमार सुहाग, उप प्रधान राहुल ग्रेवाल, उप प्रधान प्रवीण देशवाल, कोषाध्यक्ष सुरेश छिक्कारा सहित काफी संख्या में रोडवेज कर्मचारी मौजूद रहे।