{"_id":"69efb482d578a3a8a3009bbb","slug":"emphasis-on-drainage-and-traffic-improvement-from-subhash-chowk-to-hero-honda-chowk-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-86163-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सुभाष चौक से हीरो होंडा चौक तक ड्रेनेज और ट्रैफिक सुधार पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सुभाष चौक से हीरो होंडा चौक तक ड्रेनेज और ट्रैफिक सुधार पर जोर
विज्ञापन
- जीएमडीए के सीईओ ने प्रमुख कॉरिडोर का किया निरीक्षण, इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड के निर्देश
- राजीव चौक, अतुल कटारिया चौक सहित कई जंक्शनों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने सोमवार को शहर के प्रमुख कॉरिडोर का फील्ड निरीक्षण कर इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार के लिए निर्देश दिए। सीईओ ने सुभाष चौक से हीरो होंडा चौक तक ड्रेनेज व ट्रैफिक सुधार के साथ राजीव चौक, अतुल कटारिया चौक सहित कई जंक्शनों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
सीईओ ने कहा कि निरीक्षण का उद्देश्य इंफ्रास्ट्रक्चर की कमियों की पहचान कर उन्हें समयबद्ध तरीके से दूर करना और मानसून से पहले आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करना है। उन्होंने ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत करने, सड़क नेटवर्क सुधारने और हरित क्षेत्र बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। इस कॉरिडोर पर ड्रेनेज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए डी-सिल्टिंग, बायो-स्वेल निर्माण और अतिरिक्त वॉटर ट्रैप विकसित करने के निर्देश दिए गए। खुले मैनहोल ढकने, अतिक्रमण हटाने और ऑटो स्टैंड व बस बे विकसित कर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को कहा गया।
जिला कोर्ट क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के साथ हरित क्षेत्र बढ़ाने पर जोर दिया गया। ग्रीन बेल्ट और सेंट्रल वर्ज में पौधरोपण, कर्ब स्टोन मरम्मत और सुरक्षा ग्रिल लगाने के निर्देश दिए गए। जबकि, राजीव चौक पर नॉन-मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट (एनएमटी) इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा कर इसके बेहतर उपयोग और वैकल्पिक मार्ग के रूप में विकसित करने की संभावनाएं तलाशने को कहा गया। साथ ही ग्रीन बेल्ट के रखरखाव में सुधार के निर्देश दिए गए। महाराणा प्रताप चौक व अतुल कटारिया चौक पर सौंदर्यीकरण और पैदल यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। वर्षा जल प्रबंधन के लिए बायो-स्वेल निर्माण और ड्रिप इरिगेशन सिस्टम अपनाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
डंपिंग पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए
सीईओ ने अतुल कटारिया चौक से सिग्नेचर टावर तक अवैध डंपिंग पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा गार्ड तैनात करने, पुलिस समन्वय बढ़ाने, जुर्माना लगाने और चेतावनी बोर्ड लगाने को कहा गया। वहीं, कन्हाई चौक पर फुटपाथ और ग्रीन बेल्ट सुधारने, सर्विस रोड मजबूत करने और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए स्लिप रोड बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही लेन मार्किंग और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा गया। इसके अलावा सिग्नेचर टावर से मिलेनियम सिटी सेंटर तक सेक्टर-29 क्षेत्र में नालों की सफाई, कचरा हटाने और अवैध पोस्टर हटाने के निर्देश दिए गए। सीईओ ने सभी एजेंसियों को निर्देश दिए कि बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सभी कार्य प्राथमिकता से पूरे किए जाएं। इससे पहले रविवार को सीएम ने शहर का दौरा किया था। खुले नाले और गंदगी पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद जीएमडीए के सीईओ सक्रिय हुए और फिल्ड में निकले।