{"_id":"64a2fcd697327433850a188a","slug":"emerging-business-world-of-the-country-shown-in-the-exhibition-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-8852-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: प्रदर्शनी में दिखा देश का उभरता बिजनेस वर्ल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: प्रदर्शनी में दिखा देश का उभरता बिजनेस वर्ल्ड
विज्ञापन
स्टार्ट अप इंडिया : प्रदर्शनी में दिखा देश का उभरता बिजनेस वर्ल्ड
22 देशों से आए मेहमानों ने देखा युवाओं का स्टार्टअप आइडिया
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बगैर निवेश के नवोन्मेषक विचार (स्टार्टअप आइडिया) का कोई अस्तित्व नहीं है। इसके साथ ही नई तकनीक, बाजार उपलब्धता, द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सुविधाएं, नवोन्मेषक विचारों को सिस्टम में विकसित करने का वातावरण भी उतना ही जरूरी है।
स्टार्टअप-20 के अध्यक्ष डॉ. चिंतन वैष्णव ने शिखर सम्मेलन के प्रभाव पर उत्साह जाहिर करते हुए यह कहा। भारत के जी 20 शेरपा अमिताभ कांत ने कहा कि बेहतर स्टार्टअप के लिए निवेश का कोई सूखा नहीं होता। बेहतर प्रोजेक्ट हमेशा अंतरराष्ट्रीय बाजार को आकर्षित करते हैं। ऐसे प्रोजेक्ट के लिए हमेशा निवेश की बहार होती है। स्टार्टअप 20 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए 22 देशों के प्रतिनिधियों को भारतीय स्टार्टअप में निवेश के लिए आकर्षित करने के उद्देश्य से ओराना कन्वेंशन सेंटर में प्रदर्शनी लगाई गई।
--
दो स्टार्ट अप स्टोरी
डीएनए टेस्ट से भविष्य की बीमारियों का पता लगा सकेंगे
मैप माइ जीनोम इंडिया लिमिटेड ने ओराना कन्वेंशन सेंटर में प्रदर्शनी लगाई। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि वह छह से सात हजार के खर्च पर भविष्य में होने वाली किसी भी वंशानुगत बीमारी का पता लगा सकते हैं। कंपनी ने देश के हर निजी अस्पताल से इसके लिए टाई अप किया है। कंपनी सलाइवा (लार) का सैंपल लेकर एक माह में यह जांच कर रही है। कंपनी ने एक दिन में अधिकतम 500 जांच करने की क्षमता के साथ विदेशों में प्रसार कर रही है। कंपनी के उत्तर भारत और दिल्ली के हेड अंकित और अरविंद प्रदर्शनी में मौजूद विदेशियों को इसकी जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
--
डीजल-पेट्रोल मोटर वाहनों को ई व्हीकल बनाने की मुहिम
मद्रास आईआईटी के दो छात्र विजय और अमित ने पेट्रोल डीजल वाहनों को ई-व्हीकल बनाने की मुहिम के साथ इवेंट टेक्नॉलॉजी लिमिटेड कंपनी शुरू की है। स्टार्टअप दौर में यह कंपनी अगले दो सप्ताह में बेंगलूरू से अपना पहला प्रोजेक्ट शुरू करेगी। इसके लिए बंगलूरू की ऑटो रिक्शा यूनियन के साथ कंपनी ने करार किया है। कंपनी 2.75 लाख की लागत से पेट्रोल डीजल ऑटो को ई-ऑटो में तब्दील करेगी। कंपनी सह संस्थापक विजय ने बताया कि इसके लिए 90 फीसदी लोन कंपनी ही फाइनेंस कराएगी। लोन का भुगतान फ्यूल खर्च में हुई प्रतिदिन बचत के रूप में तीन साल के अंदर कंपनी को चुकाना होगा। इस स्टार्ट अप को विदेशी मेहमान काफी पसंद कर रहे हैं।
--
दूसरे दिन स्टार्टअप 20 शिखर सम्मेलन में रहेगा यह कार्यक्रम
होटल ग्रैंड हयात में स्टार्टअप 20 शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन सुबह के सत्र में एक समावेशी स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण पर कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान वैश्विक स्तर पर स्थिरता केंद्रित स्टार्टअप को बढ़ावा, वित्त, बाजार और टैलेंट तक पहुंच के लिए एक वैश्विक नेटवर्क संस्थान के निर्माण पर चर्चा होगी। दोपहर बाद के सत्र में जी-20 के अन्य सहभागिता समूहों के साथ स्टार्टअप-20 का जुड़ाव, सहायक प्रौद्योगिकी में नवाचार, सोशल इम्पैक्ट यूनिकॉर्न, फ्यूचर ऑफ स्टार्टअप, कॉरपोरेट स्टार्टअप ओसमोसिस पर चर्चा के साथ साथ भारत व ऑस्ट्रेलिया द्वारा इनोवेशन व टेक्नोलॉजी प्रोग्राम होगा।