फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Electricity workers demonstrated

बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 07 Apr 2021 11:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Electricity workers demonstrated
कादीपुर उपमंडल स्थित मानेसर डिवीजन पर मांगों को लेकर प्रदर्शन करते विद्युत विभाग के कर्मचारी। - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। विद्युत विभाग के सभी डिवीजनों पर कार्यरत 200 अस्थायी मीटर रीडिंग और बिल डिस्ट्रीब्यूशन कर्मचारियों को हटाने का विरोध तेज हो गया है। इसके लिए लगातार हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन के बैनर तले कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को यूनियन के पदाधिकारियों के नेतृत्व में सैकड़ों कर्मचारी कादीपुर उपमंडल पर पहुंचे और मानेसर डिवीजन के कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन करने लगे। कर्मचारियों ने कई घंटों तक अपने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद कर्मचारियों ने बैठक कर आगे की रणनीति तय की।
विज्ञापन

हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनिट जिले के सर्कल सचिव सुशील शर्मा ने बताया कि पिछले काफी समय से विद्युत विभाग की सभी डिवीजनों में 200 अस्थायी मीटर रीडिंग व बिल डिस्ट्रीब्यूशन के कार्य में लगे हुए थे। विभाग ने निजी कंपनी को कार्य सौंप दिया। कंपनी ने पुराने कर्मचारियों को हटा दिया और नए कर्मचारियों को रखा लिया। जबकि वह कर्मचारी विभाग की ओर से लगे हुए थे। बैठक में उन्होंने बृहस्पतिवार को सिटी डिवीजन पर धरना प्रदर्शन की रणनीति पर चर्चा भी की गई। इसके अलावा प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि अगर विभाग जल्द ही निकाले गए कर्मचारियों को वापस काम पर नहीं लेती है, तो वह उग्र आंदोलन करने को विवश हो जाएंगे। इस दौरान कर्मचारी नेता अमरजीत जाखड़, सतेंद्र यादव, उमेद दलाल ,विजय समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed