फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Electricity was restored after 12 hours, and people remained troubled throughout the night.

Gurugram News: 12 घंटे बाद ठीक हो सकी बिजली, रातभर परेशान रहे लोग

Fri, 29 May 2026 08:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
Electricity was restored after 12 hours, and people remained troubled throughout the night.
-फोटो
विज्ञापन

एक घंटे में आ रहीं तीन सौ से ज्यादा शिकायतें, बार-बार हो रही बिजली ट्रिप
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बृहस्पतिवार को आई आंधी-बारिश ने बिजली सप्लाई को पूरी तरह बाधित कर दिया। गुल हुई बिजली शुक्रवार तक करीब 12 घंटे बाद दुरुस्त हो सकी। निगम की अव्यवस्था के चलते शहरवासी रातभर अंधेरे में रहे। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि बिजली गुल होने की शिकायतें कीं लेकिन जवाब में कोई कॉल नहीं आई। यहां तक कि ऑनलाइन भी अपनी शिकायतें दर्ज कराई गईं, फिर भी रात अंधेरे में ही काटनी पड़ी।
सेक्टर 20 के रहने वाले रोहन सिंह ने बताया कि बारिश से बिजली ऐसी गुल हुई कि अगले दिन दोपहर तक सही न हो सकी। इस वजह से घर में पानी तक नहीं चढ़ा। घर में बारह सदस्य रहते हैं सभी को पूरे दिन परेशान होना पड़ा। वहीं, सेक्टर-10 के अर्पित सिंघल ने बताया कि बिजली की शिकायत कंट्रोल रूम में रात नौ बजे की थी लेकिन एक घंटे तक कोई नहीं आया। बाद में दोबारा कॉल की तो रिसीव नहीं हो सकी। इतनी लापरवाही सही नहीं है। जब बिल का भुगतान करना होता है तो निगम दस बार कॉल करता है। अपनी खामी हो तो जवाब तक नहीं दे रहा। इसी तरह सेक्टर 100 में रहने वाली विभूति सिंह ने बताया कि रातभर बिजली न होने की वजह से बच्चे सो नहीं सके। शुक्रवार को दोपहर क्षेत्र में बिजली ठीक हो सकी।
विज्ञापन

----

एक घंटे में तीन सौ से ज्यादा शिकायतें

रात के समय निगम के पास एक घंटे में लगभग तीन सौ से ज्यादा शिकायतें पहुंच रही हैं। सेक्टर 49 के रहने वाले विनीत भाटी ने बताया कि रोजाना बिजली ट्रिप होती है। इसके लिए जब शिकायत की जाती है तो कोई बिजली दुरुस्त करने नहीं आता। ये बोल दिया जाता है कि हर जगह दिक्कत है थोड़ी देर इंतजार करो ठीक हो जाएगी। वहीं सेक्टर 73 के रहने वाली नैना सिंह ने बताया कि बीते 12 दिनों से बिजली की दिक्कत रात के समय होती है। रात में जब कॉल की जाती है तो कॉल ही रिसीव नहीं करते। बिजलीघर के नंबर पर कॉल कनेक्ट नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

लोग बोले- एसी चलाने में लग रहा डर

बिजली की दिक्कत ऐसी है कि शहरवासियों को एसी चलाने में भी डर लगने लगा है। सेक्टर 76 के रहने वाले अंकुर सिंह ने बताया कि बिजली इतनी बार गुल होती है कि एसी चल ही नहीं पाता। शाम सात बजते ही वोल्टेज इतना कम हो जाता है कि एसी चालू नहीं हो पाता। दो मिनट चलता है तो कुछ देर बाद फिर बंद हो जाता है। फिर रिमोट से ऑन करने पर चालू नहीं होता, पावर स्विच बंद करके दोबारा चलाना पड़ता है। सेक्टर 23 के रहने वाली श्रेया सारस्वत ने बताया कि घर में तीन एसी हैं जिनमें से एक भी शाम के समय चल नहीं पाता। चालू करते ही बार-बार बंद हो जाता है। बिल देने के बाद भी इतनी खराब बिजली मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed