{"_id":"60c0ffd68ebc3ee4a355b552","slug":"electricity-was-missing-for-three-and-a-half-hours-in-sadar-bazar-area-gurgaon-news-noi586527892","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर बाजार इलाके में साढ़े तीन घंटे गायब रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर बाजार इलाके में साढ़े तीन घंटे गायब रही बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। बुधवार सुबह से ही सदर बाजार इलाके में बिजली ने खूब छकाया। सदर बाजार, रोशनपुरा, गुरुद्वारा रोड आदि जगहों पर सुबह पौने आठ बजे से सवा ग्यारह बजे तक बिजली के दर्शन नहीं हुए। जरूरी समय में बिजली के न आने से लोगों के जरूरी काम रूक गए। विभाग का कहना है कि यह बिजली की सप्लाई मेंटेनेंस को लेकर काटी गई गई थी।
सदर बाजार इलाके में सुबह पौन आठ बजे अचानक बिजली चली गई। लोगों को लगा कि कुछ देर के लिए कटौती की गई होगी, लेकिन जब घंटों तक बिजली नहीं लौटी तो लोग घरों से निकलकर बाहर आ गए। काफी देर तक बिजली का इंतजार करते रहे। सुबह के समय बिजली के गायब होने से लोगों के जरूरी काम रुक गए। 11.15 बजे बिजली फिर लौटी तो लोगों ने राहत की सांस ली। विभाग का कहना है कि सदर इलाके में मेंटेनेेेंस के चलते सप्लाई काटी गई थी। काम पूरा होते ही सप्लाई शुरू कर दी।
पटेल नगर में रातभर बिजली ने खेली आंख मिचौली
पटेल नगर में मंगलवार रात बिजली ने लोगों को खूब परेशान किया। कुछ मिनटों के अंतराल पर भी बिजली कई बार गई और आई। गर्मी से परेशान लोगों की लगातार नींद टूटती रही। बिजली की इस आंख मिचौली पर विभाग के पास कोई जवाब नहीं है।
विज्ञापन
11 केवी लाइन की मरम्मत का कार्य किया गया, ताकि गर्मियों में लोगों को बिजली को लेकर कोई परेशानी न आए। इसलिए सदर बाजार इलाके में सप्लाई बाधित रही।
सुनील, जेई, सदर बाजार क्षेत्र