फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Electricity cut for 10 hours for repair work

Gurugram News: मरम्मत कार्य के लिए 10 घंटे गुल रही बिजली

Sun, 25 Feb 2024 01:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Electricity cut for 10 hours for repair work
सिविल लाइंस के लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम में मैराथन के क्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का दौरा रविवार को है। शनिवार को शहर के वीआईपी इलाके सिविल लाइंस में मरम्मत कार्य के लिए पूरे दिन बिजली नहीं थी। लोगों ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे गुल हुई बिजली शाम चार बजे आई। कुछ इलाकों में शाम 4.30 बजे तक बिजली की आपूर्ति दोबारा सुनिश्चित हो पाई।
अधिकारियों ने बताया कि सिविल लाइंस स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में बिजली का एक पोल टेढ़ा हो गया था। इसलिए रखरखाव के कार्य के तहत उस पोल को ठीक किया गया वर्ना कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। पोल को अपनी जगह पर लाने के लिए पूरे इलाके की बिजली काटनी पड़ी। इस कारण सिविल लाइंस, पटेल नगर, सेक्टर 15 आदि प्रभावित रहे। सिविल लाइंस के कार्यालयों वाले इलाके में बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। कार्यालयों के काम बाधित रहे। जेनसेट का शोर और धुआं प्रदूषण का कारण बना।
विज्ञापन

इस इलाके में गुरुग्राम के उपायुक्त, निगमायुक्त्, पुलिस आयुक्त, मंडल आयुक्त, जिला एवं सत्र न्यायाधीश समेत सभी प्रमुख अधिकारियों के आवास भी है। शनिवार होने के कारण सरकारी कार्यालय तो बंद थे मगर निजी कार्यालयों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

इन इलाकों में आज होगा शट डाउन
बिजली निगम के पालम विहार के एसडीओ विक्रम सिंह परमार ने सूचना दी है कि धनवापुर के 11 केवी फीडर में मरम्मत कार्य के लिए रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शटडाउन रहेगा। इस दौरान दौलताबाद औद्योगिक क्षेत्र से जारा आवास सोसाइटी तक, महाराजा सूरज मल सोसाइटी, धनवापुर गांव, टेकचंद नगर और धनवापुर रोड की कॉलोनियों की बिजली कटौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed