फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Elections for the Haryana Chess Association will be held on October 25.

Gurugram News: 25 अक्तूबर को होंगे हरियाणा चेस एसोसिएशन के चुनाव

Wed, 21 Oct 2026 06:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
Elections for the Haryana Chess Association will be held on October 25.
- तीन साल के लिए चुनी जाएगी नई कार्यकारिणी, महिलाओं और खिलाड़ियों की भागीदारी पर रहेगा जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा चेस एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए 25 अक्तूबर को गुरुग्राम के द लीला एम्बिएंस होटल में चुनाव होंगे। इसके लिए एसोसिएशन की विशेष आम सभा बुलाई गई है। बैठक में आगामी तीन वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा। चुनाव नए स्पोर्ट्स कोड के प्रावधानों के अनुरूप संपन्न कराए जाएंगे।
एसोसिएशन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, नई कार्यकारिणी में खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके तहत चार खिलाड़ियों को प्रतिनिधित्व मिलेगा। इनमें दो महिला और दो पुरुष खिलाड़ी शामिल होंगे। इसके अलावा, पूरी कार्यकारिणी में चार महिलाओं को स्थान दिया जाएगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य शतरंज के संचालन में खिलाड़ियों और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के चेयरमैन नरेश शर्मा एडवोकेट ने बताया कि चुनाव की तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने नई कार्यकारिणी के सर्वसम्मति से चुने जाने की संभावना भी जताई। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का उद्देश्य हरियाणा में शतरंज के विकास को नई दिशा देना और विशेष रूप से महिला एवं युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए अधिकारी नियुक्त-
चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक राकेश कुमार यादव को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, कर्नल आरएस अहलूवालिया सहायक निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। एसोसिएशन को उम्मीद है कि नई कार्यकारिणी के गठन से प्रदेश में शतरंज को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed