फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Effort to Ease Traffic Congestion: Agrasen Chowk Made Signal-Free

Gurugram News: जाम से राहत दिलाने की कवायद, अग्रसेन चौक को किया सिग्नल फ्री

Sun, 19 Apr 2026 07:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
Effort to Ease Traffic Congestion: Agrasen Chowk Made Signal-Free
ओल्ड रेलवे रोड पर जाने वाले वाहनों को मिलेगी जाम से राहत
विज्ञापन

नंबर गेम- 50 हजार वाहन निकलते हैं प्रतिदिन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। वाहन चालकों को जाम से राहत दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने शहर के सबसे व्यस्त चौकों में शामिल सदर बाजार स्थित अग्रसेन चौक को सिग्नल फ्री कर दिया गया है। सोमवार से इसका ट्रायल शुरू हो जाएगा। इसे चालू होने के बाद वाहनों को रेड लाइट पर रुकना नहीं पड़ेगा और जाम की स्थिति नहीं बनेगी।
ओल्ड रेलवे रोड और धर्मशाला चौक से बस स्टैंड की तरफ जाने वाले रोड पर प्रतिदिन 50 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। ऐसे में यातायात पुलिस के इस ट्रायल से चालकों को जाम से राहत मिल सकती है। मौजूदा समय में ओल्ड रेलवे रोड से अग्रसेन चौक की तरफ आने वाले रोड पर काफी जाम लगता है। वाहन चालकों को 20-20 मिनट तक इस रोड पर जाम में फंसे रहना पड़ता है। यातायात पुलिसकर्मी होने के बावजूद ओल्ड रेलवे रोड पर जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन



--------
इन रूटों का करें इस्तेमाल
1. ओल्ड रेलवे रोड से धर्मशाला चौक की तरफ जाने वाले चालक अब अग्रसेन चौक से नहीं मुड़ सकेंगे। उन्हें थोड़ा आगे से यू-टर्न दिया गया है।

2. धर्मशाला चौक से ओल्ड रेलवे रोड की तरफ जाने वाले चालक अब साइड रोड का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। उन्हें अग्रसेन चौक से ही ओल्ड रेलवे रोड पर जाना होगा।

सोहना चौक तक जाम से मिलेगी राहत
ट्रैफिक अधिकारियों का कहना है कि अगर प्रयोग सफल रहा तो इसका असर गुरुद्वारा रोड से लेकर सदर अग्रवाल धर्मशाला चौक तक लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। पुराने शहर को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। डाकखाना चौक के पास ई-रिक्शा वालों का कब्जा रहता था। उस मार्ग को बंद किए जाने से ई-रिक्शा खड़ा करने की जगह मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


असली परीक्षा आज सुबह 9 बजे

ट्रैफिक पुलिस की ओर से शुरू किए गए ट्रायल के हिसाब से सोमवार की सुबह 9 बजे वाहनों का दबाव रहेगा। इससे निपटने के लिए अतिरिक्त ट्रैफिक के जवानों को भी तैनात किया गया है। एसीपी ट्रैफिक वेस्ट सुबह खुद ट्रायल के दौरान मौजूद रहेंगे।

शहर की सबसे बड़ी व पुराना है सदर बाजार
सदर बाजार शहर का सबसे पुराना और बड़ा है। जहां पर पूरे शहर के लोगों का आना जाना रहता है। डीएलएफ क्षेत्र से लेकर न्यू गुरुग्राम के लोगों की खरीददारी इसी बाजार से होती है। यहां पर आने वालों को बाजार के चारों ओर लगने वाले जाम से जूझना पड़ता है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से हो रही कवायद से लोगों को राहत मिलेगी।


-----------------------------------
पुराने शहर में लगने वाले जाम को देखते हुए यह प्रयोग किया गया है। वाहनों की निकलने वाली संख्या व दबाव के बाद यह डायवर्जन किया गया है। तीन दिन तक प्रयोग सफल रहने के बाद इसे पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा। -जय सिंह, एसीपी ट्रैफिक वेस्ट, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed