फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Educational tours will be organised for students under the International Song Festival.

Gurugram News: अंतरराष्ट्रीय गीत महोत्सव के तहत विद्यार्थियों को कराया जाएगा शैक्षणिक भ्रमण

Mon, 03 Nov 2025 07:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
Educational tours will be organised for students under the International Song Festival.
5 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच कक्षा नौवीं से बाहरवीं तक के विद्यार्थी करेंगे भ्रमण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम।
अंतरराष्ट्रीय गीत महोत्सव के तहत शिक्षा विभाग की ओर से गुरुग्राम सहित प्रदेश के सभी जिलों के विद्यार्थियों को कुरुक्षेत्र का शैक्षणिक भ्रमण कराया जाएगा। इसके लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है।

जारी निर्देशों के मुताबिक इस बार गीता महोत्सव में एक नया कार्यक्रम जोड़ा गया है, जिसके तहत 15 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच कक्षा नौवीं से बाहरवीं तक के विद्यार्थियों को कुरुक्षेत्र के शैक्षणिक व एतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इसमें विद्यार्थी ब्रह्मसरोवर, ज्योतिसर, श्रीकृष्ण म्यूजियम, पैनोरमा, हरियाणा धरोहर, शेख चिल्ली मकबरा सहित अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों का अवलोकन करेंगे।
विज्ञापन


इसके साथ-साथ विद्यार्थी गीता महोत्सव के कार्यक्रमों में क्राफ्ट मेला, पुष्प वन की आरती, पुस्तक मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रत्येक जिले से 138 छात्रों व 138 छात्राओं को शामिल किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रत्येक 14 विद्यार्थी पर एक अध्यापक अर्थात 10 महिला अध्यापिकाओं और 10 पुरुष अध्यापकों के अलावा प्रत्येक टीम के साथ दो संयोजकों को भी शामिल किया जाएगा। कुल 298 सदस्य इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके लिए आयोजक जिला कुरुक्षेत्र को नोडल बनाया गया है। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए ठहरने, भोजन, जलपान, स्थानीय भ्रमण, संग्रहालय की टिकट आदि के लिए दायित्व डीईओ और डीईईओ कुरुक्षेत्र की संयुक्त टीम को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed