फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Education Department organizes summer adventure camp in Bhula hill stations

Gurugram News: शिक्षा विभाग भूला पर्वतीय स्थलों में समर एडवेंचर कैंप का आयोजन

Sat, 24 Jun 2023 06:09 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Sat, 24 Jun 2023 06:09 PM IST
विज्ञापन
Education Department organizes summer adventure camp in Bhula hill stations
आवेदन करने वाले छात्र-छात्राएं कर रहे कैंप आयोजन का इंतजार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गर्मियों की छुट्टियों के दौरान सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राएं के लिए पर्वतीय स्थलों की वादियों में समर एडवेंचर कैंप का आयोजन करना था। जून माह बीतने में सिर्फ छह दिन का समय बचा है, लेकिन अभी तक समर एडवेंचर कैंप के आयोजन को लेकर कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किए हैं। जबकि यह कैंप पांच से सात दिनों का होता है। एक सप्ताह बाद ही गर्मियों की छुट्टियों के बाद स्कूल खुल जाएंगे। ऐसे में लग रहा है कि शायद शिक्षा विभाग जून माह में समर एडवेंचर कैंप का आयोजन कराना भूल गया है। वहीं दूसरी ओर पंजीकरण कराने वाले छात्र-छात्राएं समर कैंप के आयोजन का इंतजार कर रहे हैं।
शिक्षा विभाग की ओर सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए पर्वतीय स्थलों में एडवेंचर कैंप आयोजित कराए जाते हैं। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान भी विभाग की ओर से समर एडवेंचर कैंप लगाए जाते हैं। शिक्षा विभाग की ओर से शैक्षणिक सत्र 2023-24 के तहत समर एडवेंचर कैंप में छात्र-छात्राओं का पंजीकरण कराने के लिए 12 से 19 मई तक पोर्टल खोला गया था। विभागीय निर्देशानुसार पर्वतीय स्थलों पर समर एडवेंचर कैंप में सभी खंडों से 20-20 विद्यार्थियों को शामिल किया जाना है। जिसमें एक खंड से 10 छात्र व 10 छात्राएं हिस्सा ले सकते हैं। विभाग ने छात्र-छात्राओं की पंजीकरण प्रक्रिया मई माह के दौरान ही पूरी करा ली थी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से पिछले दिनों समर एडवेंचर कैंप में हिस्सा लेने वाले चयनित छात्र-छात्राओं के सत्यापन को लेकर निर्देश जारी जरूर किए हैं। परंतु कैंप कब और कहां आयोजित किया जाएगा, इसके बारे में कोई सूचना जारी नहीं की है। जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि समर एडवेंचर कैंप विभाग की ओर से ही लगाए जाएंगे। कैंप आयोजन को लेकर अभी तक कोई निर्देश नहीं है। विभाग द्वारा समर एडवेंचर कैंप संबंधित जो भी दिशा-निर्देश होंगे, उसी अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed