फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   ED team reaches Al Falah University

Gurugram News: अल फलाह यूनिवर्सिटी में पहुंची ईडी की टीम

Wed, 19 Nov 2025 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
ED team reaches Al Falah University
- फाइल 2 -
विज्ञापन

अल फलाह यूनिवर्सिटी में पहुंची ईडी की टीम

- टीम ने शुरू की यहां के बैंक खातों की जांच
डीजीपी ओपी सिंह भी पहुंचे यूनिवर्सिटी परिसर, चार घंटे तक रुके, एडीजीपी सीआईडी भी रहे साथ
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अल फलाह यूनिवर्सिटी परिसर में मंगलवार को ईडी की टीम पहुंची और यहां जांच शुरू की। इस दौरान टीम ने लगभग 4 से 5 घंटे तक यूनिवर्सिटी प्रबंधन व अकाउंट्स विभाग में जाकर जांच की। टीम ने यहां के खातों की डिटेल खंगाली और अकाउंट्स विभाग से रेकॉर्ड जब्त किया है। इसके साथ ही ईडी की टीम ने अकाउंट्स विभाग के कर्मचारियों से पूछताछ की। टीम ने यहां छात्रों से फीस लेने के मोड का भी पता लगाया। साथ ही ये भी पूछताछ की है कि यूनिवर्सिटी को फंडिंग भी कहीं से आ रही है या नहीं। जम्मू-कश्मीर के बैंक खाते की डिटेल भी ईडी टीम ने ले ली है। अब जल्द ही ईडी की टीम जम्मू कश्मीर बैंक से यूनिवर्सिटी के खाते को लेकर स्टेटमेंट तलब करेगी कि ये खाता कब खुलासा और इसमें अब तक कितने फंड जमा व निकासी हुए हैं।

मंगलवार सुबह डीजीपी ओपी सिंह, एडीजीपी सीआईडी सौरभ सिंह अपनी टीम के साथ यूनिवर्सिटी पहुंचे और 4 घंटे तक इसी इलाके में रहे। डीजीपी ओ पी सिंह ने इसे लेकर एक्स पर 4 वीडियो व कुछ लिखित डिटेल भी पोस्ट की है। इनमें एक वीडियो में वो यूनिवर्सिटी परिसर में बनी मस्जिद के गिरफ्तार हो चुके मौलवी इश्तियाक के बारे में भी परिवार से बातचीत करने नजर आए।
विज्ञापन

डीजीपी ओ पी सिंह ने बताया कि 4 घंटे के दौरान यूनिवर्सिटी के सुरक्षाकर्मियों, प्रशासनिक अधिकारी, फैकल्टी, छात्रों, पास के गांव वालों एवं मस्जिद के मौलवी के परिवार से बात की। आतंकियों के ठिकानों का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त व पुलिस आयुक्त के साथ बैठक कर दिए डीजीपी ने निर्देश
डीजीपी ने बताया कि उन्होंने डीसी एवं सीपी के साथ संयुक्त बैठक की। दोनों अधिकारियों को कहा कि खुद भी मौके पर जाया करें। ये सुनिश्चित करें कि जो फैकल्टी के कुछ लोग घटना के बाद से अभी तक गायब हैं, उन्हें ढूढ़े। इस बारे में अन्य राज्य पुलिस एवं केंद्रीय एजेंसियों को भी अलर्ट जारी करें। यूनिवर्सिटी के सुरक्षा खामियों की जांच करने को लेकर भी डीजीपी ने कहा कि कैसे इतने शातिर लोग इसे अपना ठिकाना बना पाये और इतने भारी मात्रा में गोला-बारूद एवं हथियार लिए फिरे।

छात्रों व लोगों से बातचीत के दिए निर्देश
डीजीपी ने पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता को निर्देश दिए कि यूनिवर्सिटी के छात्रों से बातचीत करें। उन्हें आश्वस्त करें कि ये कार्रवाई उनकी सुरक्षा के लिए एवं आतंकियों के खिलाफ है। इस कार्रवाई से उन्हें घबराने की कोई जरूरत नहीं है। इसके साथ ही डीजीपी ने सीपी को कहा कि तमाम धार्मिक संस्थाओं को चेक करें और ये सुनिश्चित करें कि वहां कोई कट्टरवादी किसी को फिरकापरस्ती की तरफ ना ले जा रहे हो। अगर कोई भी धार्मिक संस्था किसी नियम को तोड़ रहा है तो कानून के अनुसार उनके खिलाफ अविलंब कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed