फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   E-waste collection drive held for five days at MDI

Gurugram News: एमडीआई में पांच दिन तक चला ई-वेस्ट कलेक्शन अभियान

Thu, 15 Oct 2026 06:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
E-waste collection drive held for five days at MDI
- पुराने मोबाइल, लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक सामान जमा कर लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पुराने और खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान को कचरे में फेंकने के बजाय सही तरीके से रीसाइकिल करने के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एमडीआई गुरुग्राम में पांच दिवसीय ई-वेस्ट कलेक्शन अभियान चलाया गया। 10 से 14 अक्तूबर तक चले अभियान का आयोजन सीईआरओ ने कारो संभव के सहयोग से किया। इसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को पुराने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जमा करने के लिए प्रेरित किया गया। अंतरराष्ट्रीय ई-वेस्ट दिवस के अवसर पर आयोजित अभियान का उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक कचरे का सुरक्षित निपटान और उपयोगी सामग्री का दोबारा इस्तेमाल बढ़ाना था। परिसर में निर्धारित स्थानों पर पुराने उपकरण जमा करने की व्यवस्था की गई। इन्हें रीसाइक्लिंग और सुरक्षित निपटान के लिए कारो संभव तक पहुंचाया जाएगा।
कई तरह के उपकरण किए शामिल-
अभियान में मोबाइल फोन, चार्जर, तार, लैपटॉप, कंप्यूटर, कीबोर्ड, मॉनिटर, प्रिंटर, टैबलेट, स्मार्टवॉच, कैमरा और स्पीकर जमा किए गए। इसके अलावा ट्रिमर, हेयर ड्रायर, प्रेस और स्टीमर जैसे छोटे बिजली उपकरण भी शामिल रहे।
विज्ञापन

निजी जानकारी हटाने की दी सलाह-
लोगों को उपकरण जमा करने से पहले निजी जानकारी सुरक्षित करने के बारे में बताया गया। मोबाइल से सिम और मेमोरी कार्ड निकालने तथा निजी डेटा मिटाने की सलाह दी गई। जहां संभव हो, डेटा रखने वाले उपकरणों को फैक्ट्री रीसेट करने के लिए भी कहा गया। सीईआरओ के सह-अध्यक्ष प्रो. सुनील आशरा ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल पूरा होने के बाद उनका उचित निपटान जरूरी है। ऐसे अभियान सुरक्षित रीसाइक्लिंग के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं और उपयोगी संसाधनों को दोबारा इस्तेमाल में लाने में मदद करते हैं। इस पहल के माध्यम से एमडीआई गुरुग्राम, सीईआरओ और कारो संभव ने परिसर में ई-वेस्ट के जिम्मेदार निपटान को बढ़ावा देने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed