{"_id":"65c2ab691c7cf25008045feb","slug":"dwarka-expressway-will-start-soon-gadkari-gave-orders-to-officials-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-24844-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जल्द शुरू होगा द्वारका एक्सप्रेसवे, गडकरी ने अधिकारियों को दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जल्द शुरू होगा द्वारका एक्सप्रेसवे, गडकरी ने अधिकारियों को दिए आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत के साथ बैठक में बनी सहमति, लाखों लोगों को मिलेगी सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे के शुरू होने की अटकलें तेज हो गई हैं। इसके लिए मंगलवार को केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। बैठक में गुरुग्राम के हिस्से वाले द्वारका एक्सप्रेसवे को खोलने के लिए सहमति बनी है। केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को मौखिक आदेश जारी कर दिए हैं। राव इंद्रजीत ने अगले 15 दिन में एक्सप्रेसवे शुरू होने की उम्मीद जताई है। उधर, मौखिक आदेशों के बाद अब एनएचएआई के अधिकारी भी द्वारका एक्सप्रेसवे को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक इस माह लोगों को इस मार्ग पर यातायात की सुविधा मिलने लगेगी। जल्द ही औपचारिक रूप से इसके लोकार्पण की भी घोषणा की जाएगी।
इस वर्ष जिला से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाएं धरातल पर साकार होंगी। कई नए प्रोजेक्ट्स पर काम भी शुरू होगा। जिला उपायुक्त निशांत कुमार पहले ही द्वारका एक्सप्रेसवे को फरवरी माह में शुरू करने की घोषणा कर चुके हैं। इस संदर्भ में सरकार के माध्यम से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को भी पत्र भेजा जा चुका है। उधर, मंगलवार को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी अगले 15 दिनों में एक्सप्रेस वे को शुरू करने की सहमति दी है। दरअसल, द्वारका एक्सप्रेसवे के गुरुग्राम के हिस्से का कार्य पूरा हो चुका है। दिल्ली के हिस्से का कार्य पूरा होने में अभी चार-पांच माह और लग सकते हैं। ऐसे में गुरुग्राम के हिस्से को खोलकर गुरुग्राम के लोगों को राहत देने की तैयारी है।
--
एक्सप्रेसवे को चार हिस्सों में किया गया हे विभाजित
एक्सप्रेसवे को चार हिस्सों में विभाजित किया गया है। इसमें पहला हिस्सा महिपालपुर के पास शिव मूर्ति से द्वारका तक का है। दूसरा द्वारका अर्बन एक्सटेंशन रोड (यूईआर) से बजघेड़ा तक है। तीसरा हिस्सा बजघेड़ा से बसई रेल ओवरब्रिज (दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर) का है। चौथा हिस्सा बसई आरओबी से खेड़की दौला तक है। इसमें गुरुग्राम में पड़ने वाले राजमार्ग के हिस्से में क्लोवरलीफ इंटरचेंज शामिल है, यह दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे (एनएच -48) और खेड़की दौला के पास दक्षिणी पेरिफेरल रोड (एसपीआर) को जोड़ेगा।
विज्ञापन
--
एनएचएआई बनाएगा होंडा से उमंग भारद्वाज चौक तक एलिवेटेड रोड
केंद्रीय मंत्री ने गडकरी से गुरुग्राम के हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक एलिवेटेड रोड बनाने की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के नोटिफिकेशन के अनुसार हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक एनएचएआई का भाग था। उसके बावजूद अधिकारियों ने इसको एलिवेटेड बनाने के स्थान पर डी स्कोप कर दिया। राव ने गडकरी को बताया कि यह नीतिगत कार्य नहीं है। राव ने गडकरी को 2017 का नोटिफिकेशन दिखाया। इसमें इस रोड को एनएचएआई का भाग माना गया है। गडकरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस रोड को पुराने नोटिफिकेशन के अनुसार एनएच का हिस्सा माना जाए। इसे एलिवेटेड बनाने की योजना तैयार की जाए। बैठक में मौजूद जीएमडीए के अधिकारियों ने कहा कि हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक भूमि अधिग्रहण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अतिक्रमण भी तेजी से हटाया जा रहा है। जीएमडीए के अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बताया कि यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य भी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से ही किया जाता है। इसकी राशि जीएमडीए की ओर से जमा करने की तैयारी है।
--
खेड़की दौला टोल शिफ्ट कराने पर भी चर्चा
बैठक में खेड़की दौला टोल प्लाजा को हटाने की भी चर्चा की गई। राव ने बताया कि टोल की समय अवधि पूरी हो चुकी है। राज्य सरकार भी टोल शिफ्ट करने के लिए दूसरी जगह देने को तैयार है। ऐसे में जल्द से जल्द इस टोल को शिफ्ट किया जाए। गडकरी ने राव को बताया कि टोल वसूली के लिए नई योजना तैयार कर ली गई है। इस कारण टोल शिफ्ट करने में देरी नहीं होनी चाहिए।
--
गुरुग्राम -रेवाड़ी -पटौदी राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण धीमा
राव इंद्रजीत ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री से चर्चा करते हुए कहा कि कंपनी गुरुग्राम -रेवाड़ी -पटौदी राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण को लेकर गंभीर नहीं है। निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। इस पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने कहा कि कंपनी के साथ बैठक कर निर्माण कार्य की समीक्षा की गई है। इस दौरान निर्देश दिए गए हैं कि जुलाई तक निर्माण कार्य पूरा कर लें। राव ने बैठक में गडकरी से नूंह से फिरोजपुर झिरका फोरलेन डीपीआर को जल्द फाइनल रूप देने ,पचगांव चौक ,राठीवास चौक व सालावास चौक पर अंडरपास का काम जल्द शुरू करने की भी चर्चा की। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों सहित जीएमडीए के इंफ्रा एडवाइजर राकेश मनोचा, चीफ इंजीनियर इंफ्रा अरुण धनखड़ ,चीफ इंजीनियर राजेश बंसल ,पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता प्रदीप चौधरी व एक्शन विकास मलिक सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।