फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dwarka Expressway which has been closed for 45 days will open on 30th April

Gurugram News: 30 अप्रैल को खुलेगा 45 दिनों से बंद द्वारका एक्सप्रेसवे

Sun, 27 Apr 2025 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dwarka Expressway which has been closed for 45 days will open on 30th April
ज्वाइंट एक्सपेंशन बदलने के कारण एलिवेटेड सर्विस रोड को किया गया था बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे पर दौलताबाद चौक के पास एलिवेटेड रोड के विस्तार जोड़ (एक्सपेंशन ज्वाइंट) बदलने का काम 30 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। इसका कार्य अंतिम चरण में है।

31 जनवरी की सुबह 6:30 बजे ईएसआर-2 के विस्तार जोड़ पर ट्रक और कार के बीच टक्कर हुई थी। इससे विस्तार जोड़ को नुकसान पहुंचा था। हालांकि एनएचएआई ने हादसे वाली जगह पर तत्काल बैरिकेट लगाकर दो लेन पर यातायात को डायवर्ट कर दिया था। बाद में टूटे हुए विस्तार जोड़ को वेल्ड कराकर खोल दिया गया था। एनएचएआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विस्तार जोड़ मूलरूप से सैनफील्ड कंपनी द्वारा आपूर्ति किया गया था। कंपनी की तकनीकी टीम ने जांच की थी। जांच में प्लेट को पूरा बदलने की बात आई है। एनएचएआई के अनुसार द्वारका एक्सप्रेसवे पर दौलताबाद चौक पर एलिवेटेड रोड दिल्ली की ओर 18 मार्च से 30 अप्रैल तक बंद रहेगी। ऐसे में धनकोट/बसई से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालक सर्विस रोड का उपयोग कर रहे हैं और बिजवासन टोल प्लाजा के बाद मुख्य कैरिजवे पर पहुंच रहे हैं। दूसरी ओर सेक्टर 102 अंडरपास को जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए मंगलवार को बंद कर दिया गया है। द्वारका एक्सप्रेसवे की देखरेख करने वाली एजेंसी पानी निकासी के इंतजामों को पूरा कराने में जुट गई है। एनएचएआई के एक अधिकारी ने बताया कि कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। एक्सप्रेसवे को यातायात के लिए सामान्य कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article