फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   During treatment of a road accident victim

Gurugram News: सड़क हादसे में घायल की उपचार के दौरान

Wed, 29 Apr 2026 01:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
During treatment of a road accident victim
22 अप्रैल की रात को हुआ था हादसा, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बादशाहपुर थाना क्षेत्र में 22 अप्रैल की रात को हुए सड़क हादसे में घायल युवक की 27 अप्रैल की देर रात को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के दोस्त हुकम सिंह की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान महेंद्रगढ़ के ताजपुर अटेली गांव निवासी राकेश कुमार (51) के रूप में हुई है। वह गुरुग्राम की एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। मृतक के दोस्त हुकम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 22 अप्रैल की रात को अपने दोस्त राकेश कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर वाटिका बिजनेस पार्क जा रहा था। जब वे एसपीआर रोड से वाटिका चौक से पहले अंडरपास में न जाकर बाइक को बांई तरफ मोड़ने लगे तो पीछे से आ रही एक गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में हुकम सिंह को हल्की चोटें आईं, जबकि राकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 27 अप्रैल की देर रात करीब 2 बजे उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

वर्जन
अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके मामले की छानबीन की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। -सुरेश कुमार, एएसआई, बादशाहपुर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed