फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   During the inspection of the Municipal Commissioner, many cleaning workers were found absent.

Gurugram News: निगमायुक्त के निरीक्षण में कई सफाई कर्मी मिले गैर हाजिर

Wed, 19 Jun 2024 05:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
During the inspection of the Municipal Commissioner, many cleaning workers were found absent.
देरी से ड्यूटी पर पहुंचने वाले कर्मियों को फटकार लगाकर सुधार करने की चेतावनी दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सोमवार को शहर आए मुख्य सचिव ने सफाई कार्य की प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट तलब की है। इसके बाद से नगर निगम अधिकारी हरकत में आ गए हैं। मंगलवार सुबह सुबह छह बजे ही नगर निगम आयुक्त डाॅ. नरहरि सिंह बांगड़ सफाई कार्याें का जायजा लेने के लिए सड़क पर उतर आए। उनके साथ अर्बन लोकल बॉडी के अतिरिक्त निदेशक (मुख्यालय) वाईएस गुप्ता भी थे। उन्होंने निगम क्षेत्र के चारों जोन का दौरा किया और सफाई कर्मचारियों की हाजिरी चेक की। इस दौरान कई सफाई कर्मी मौके पर गैर हाजिर मिले। जिन्हें अनुपस्थित दर्ज कराया। इस बीच कुछ कर्मी देरी से ड्यूटी पर पहुंचे उन्हें निगमायुक्त ने फटकार लगाकर सुधार करने की चेतावनी दी। यूएलबी के अतिरिक्त निदेशक व नगर निगम कमिश्नर ने सफाई कर्मियों को निर्देश दिए कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

निगमायुक्त और यूएलबी अतिरिक्त निदेशक ने सफाई व्यवस्था के औचक निरीक्षण की शुरुआत जोन-2 के सिविल लाइन स्थित से की। इसके बाद वह शिवाजी नगर एरिया से खांडसा रोड होते हुए हीरो होंडा चौक, सुभाष चौक पहुंचे। यहां से दोनों अधिकारियों ने एमजी रोड का रुख कर लिया।इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने पीने के पानी और टॉयलेट न होने की समस्या से निगम कमिश्नर को अवगत कराया। निगम कमिश्नर ने इसका मौके पर ही समाधान निकाला और पीने के पानी की व्यवस्था करने के सुपरवाइजर व संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। साथ ही कर्मियों को सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने लोगों से शहर को साफ-सुथरा बनाने में नगर निगम का सहयोग करने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed