फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Durga Puja: Pandal will be built on the lines of Bishnupur Panchratna temple of Bengal

दुर्गा पूजा : बंगाल के बिष्णुपुर पंचरत्न मंदिर की तर्ज पर बनेगा पंडाल

Tue, 16 Sep 2025 12:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Tue, 16 Sep 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Durga Puja: Pandal will be built on the lines of Bishnupur Panchratna temple of Bengal
सेक्टर-82 में प्रवासी बंगालियाना क्लब का दसवां पूजा महोत्सव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। न्यू गुरुग्राम के सेक्टर-82 स्थित वाटिका इंडिया नेक्सट के लॉन में बनने वाला दुर्गा पूजा पंडाल इस साल पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर स्थित पंच रत्न का प्रतिरूप बनाया जा रहा है। मानेसर के इस पंडाल में नए गुरुग्राम की कई सोसाइटियों के लोग दर्शन के लिए आते हैं। प्रवासी बंगालियाना क्लब इस साल दसवीं दुर्गापूजा का आयोजन कर रहा है। 28 सितंबर से दो अक्तूबर तक दुर्गापूजा के कार्यक्रम पंडाल में किए जाएंगे।
पूजा के आयोजन समिति से जुड़े सायेन देव बोस ने बताया कि पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध बिष्णुपुर पंच रत्न मंदिर की झलक इको फ्रेंडली पंडाल में दिखेगी। बिष्णुपुर का श्याम राय मंदिर एक प्रसिद्ध पंच-रत्न मंदिर है, जो 1643 में मल्ल शासक रघुनाथ सिंघा की ओर से बनवाया गया था। इसे बिष्णुपुर की वास्तुकला शैली का सबसे पुराना और सबसे अच्छा उदाहरण माना जाता है।
विज्ञापन

यह मंदिर भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले के बिष्णुपुर शहर में स्थित है, जिसकी झलक गुरुग्राम के पंडाल में दिखेगी। पंडाल 74 फुट की ऊंचाई का होगा और इसमें मां दुर्गा की मूर्ति 22 फुट ऊंची होगी। परम्परागत चटाई, कुलो और झांपी जैसे बांस, बेंस और पत्तों से बनी हस्तशिल्प की चीजाें से पंडाल को सजाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कला संस्कृति और व्यंजनों का भी रंग
पूजा के दौरान हर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें महिषासुर मर्दिनी नृत्य नाटिका, जादूगर सव्यसांची के शो, मणिपुर के मार्शल आर्ट के समूह का प्रदर्शन, महिलाओं का फैशन वॉक, रामायण नृत्य नाटिका आदि शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान डांडिया नाइट का भी आयोजन किया जाएगा। पूरे देश के विभिन्न राज्यों के खास फूड स्टॉल पूजा पंडाल में होंगे। पंडाल में किड्स एंटरटेनमेंट जोन और झूले भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed