{"_id":"6022cac58ebc3e4a1301ddc2","slug":"duping-rs-30-lakh-from-the-couple-gurgaon-news-noi564752783","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति से 30 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपति से 30 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-10 इलाके में दंपती के साथ 30 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त केके राव को मामले की शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। उसी के बाद इस मामले में सेक्टर-10 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
न्यू पालम विहार की रहने वाली अनीता ने पुलिस आयुक्त को दी लिखित शिकायत में कहा कि वह शहर के सेक्टर-10 सोसाइटी में घरेलू कार्य करती है। महिला का कहना है कि न्यू पालम विहार इलाके के रहने वाले जयसिंह और उनकी पत्नी के साथ उनके पति राम कपूर से जान पहचान थी। जिस पर जय सिंह ने पति रामकपूर को भरोसे में लेकर 30 लाख रुपये कुछ समय बाद लौटाने की बात कहते हुए उधार ले लिये।
महिला का आरोप है कि जब उनके पति ने जयसिंह से रुपये वापस मांगे तो 5 लाख रुपये दे दिये।
इसके अलावा आरोपी ने तीस लाख रुपये के नकली चेक दिये थे। जिनको बैंक में केश कराने के लिए दिया तो अधिकारियों ने नकली बताया। इसके बाद रुपये वापस मांगे। जिस पर जयसिंह और उसकी पत्नी ने कुछ युवक के साथ मिलकर फोन पर जान से मारने की धमकी दी। यह शिकायत पुलिस से की। उसी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कर लिया है। उधर थाना प्रभारी ने बताया कि एफआईआर के आधार पर जांच की जा रही है।