{"_id":"68bc3d792af39c74a7050841","slug":"dumper-crushes-a-girl-student-riding-a-scooter-causes-her-death-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-66626-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: डंपर ने स्कूटी सवार छात्रा को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: डंपर ने स्कूटी सवार छात्रा को कुचला, मौत
विज्ञापन
पिता के साथ स्कूटी से स्कूल जा रही थी छात्रा, केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना-पलवल मार्ग पर गांव सिलानी के पास एक डंपर ने स्कूटी पर सवार 11 वर्षीय छात्रा को कुचल दिया। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। छात्रा स्कूटी पर पिता के साथ स्कूल जा रही थी। मृतका की पहचान सिलानी गांव निवासी हिमानी के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शनिवार की सुबह हिमानी पिता के साथ स्कूटी पर स्कूल जा रही थी। वह निजी स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ती थी। पलवल मार्ग पर सोहना की ओर कुछ दूरी पर ही चले तो उनकी स्कूटी को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर लगने से स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया। जब तक हिमानी का पिता स्कूटी को संभाल पाते उससे पहले सोहना की ओर से आ रहे एक डंपर ने स्कूटी में टक्कर मार दी।हादसे में हिमानी डंपर के नीचे आ गई थी। डंपर छात्रा को कुचलता हुआ चला गया है।
पुलिस ने अज्ञात बाइक व डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बाइक व चालक की पहचान करने में जुटी हुई है। -शोएब, एएसआई व जांच अधिकारी