{"_id":"6b02d2ad9c028f1aa10f377e","slug":"due-to-the-census-examinations-will-be-held-after-march-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-108100-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जनगणना के चलते मार्च के बाद होंगी परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जनगणना के चलते मार्च के बाद होंगी परीक्षाएं
विज्ञापन
- विभाग ने स्कूलों को शैक्षणिक गतिविधियों और परीक्षा कार्यक्रम की योजना नए निर्देशों के अनुसार तैयार करने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जनगणना 2027 के दूसरे चरण की तैयारियों के चलते अगले शैक्षणिक सत्र में स्कूलों की परीक्षा व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना है। जनवरी से एक मार्च 2027 तक चलने वाले जनगणना अभियान में बड़ी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसे देखते हुए हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने एक मार्च से पहले स्कूलों में प्रमुख विषयों की परीक्षाएं आयोजित नहीं करने के निर्देश जारी किए हैं।
विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को परीक्षा कार्यक्रम में पहले से बदलाव करने को कहा गया है। स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे परीक्षा कार्यक्रम और शैक्षणिक गतिविधियों की योजना इसी के अनुसार तैयार करें, ताकि जनगणना कार्य के कारण पढ़ाई और परीक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो। जनगणना के दूसरे चरण में जनवरी 2027 से घर-घर जाकर जनसंख्या की गणना की जाएगी। इस अभियान को एक मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारियों की सेवाएं ली जाएंगी। इनमें प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। जनगणना और परीक्षाओं की ड्यूटी एक ही समय पर आने से स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता कम हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने परीक्षाओं का कार्यक्रम पहले से तय करने के निर्देश दिए हैं।