{"_id":"64c40ba50429e2358703a4e4","slug":"due-to-one-hour-of-rain-there-was-waterlogging-jam-in-many-places-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-10923-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एक घंटे की बरसात से कई जगह जलभराव, जाम लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एक घंटे की बरसात से कई जगह जलभराव, जाम लगा
विज्ञापन
तापमान में गिरावट, दो अगस्त तक बादल छाए रहने और बारिश होने के आसार
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शुक्रवार की शाम को शहर में एक घंटे तक जमकर बारिश हुई। बारिश के चलते शहर में जगह जगह जलभराव हो गया। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गुरुग्राम की सीमा में जगह-जगह जाम लग गया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आगामी दो अगस्त तक आसमान में बादल छाए रहने और हल्की कहीं मध्यम बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
शुक्रवार को शाम करीब 5.30 बजे बारिश शुरू हो गई और करीब एक घंटे तक हुई। इसके चलते शहर में नरसिंह पुर के साथ-साथ हीरो होंडा चौक,सुभाष चौक, राजीव चौक, एंबियंस मॉल के पास, व्यापार केंद्र रोड, सेक्टर-15, सेक्टर-43 क्रीक, शीतला माता रोड, बसई रोड पर जलभराव हो गया। पुराने गुरुग्राम में भी सेक्टर-10, न्यू कॉलोनी, सेक्टर-4, सेक्टर-7, सेक्टर-9, रेलवे रोड जलभराव की चपेट में रहा। जिले के कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि मौसम विशेषज्ञ डॉ. मंजीत सिंह कहते हैं कि रविवार को भी बारिश की पूरी संभावना है। दो अगस्त तक इसी प्रकार बादल छाए रहने और बारिश होने के आसार है। बारिश के चलते अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो शुक्रवार से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो शुक्रवार से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
बारिश के बाद जाम से जूझते रहे वाहन चालक
गुरुग्राम। दिल्ली -जयपुर हाइवे पर गुरुग्राम के हिस्से में जहां-जहां निकासी और प्रवेश प्वाइंट थे वहां पर वाहन फंसे हुए देखे गए। राजीव चौक से दिल्ली की ओर जाने वाली लेन पर वाहन रेंगते नजर आए। शहर में भी कुछ स्थानों पर जलभराव के कारण कारें और अन्य वाहन बंद हो गए। शाम को ऑफिस से घर जाने वाले लोग जाम में फंस गए। हीरो होंडा चौक, सुभाष चौक, खांडसा रोड, सोहना रोड, वाटिका चौक के साथ-साथ अन्य जगहों पर घंटों वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
सोहना में बरसात ने बिगाड़ी शहर की सूरत
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। एक घंटे बरसात ने सोहना की सूरत बिगाड़ कर रख दी। पुरानी सब्जी मंडी,अस्पताल रोड, मेन गुरुग्राम अलवर रोड,बस स्टैंड,पंजाबी धर्मशाला रोड ,तावडू रोड सहित पलवल रोड शनि मंदिर के पास जलभराव हो गया। व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए। दुकानों में पानी भर गया। व्यापार मंडल संघ के प्रधान मनोज राघव बजरंगी, पूर्व पार्षद बालू राम सैनी,सुभाष बंसल डेयरी वाले,गौरव सिंगला,परमिंदर पार्षद,मुकेश जैन,ललित जिंदल आदि ने जलभराव के लिए नालों की ठीक से सफाई नहीं होने को जिम्मेदार ठहराया।