फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Due to enmity, a young man was beaten up and threatened with death.

Gurugram News: रंजिश में युवक से मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी

Tue, 13 Jan 2026 06:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
Due to enmity, a young man was beaten up and threatened with death.
मारपीट के दौरान पांच तोले सोने की चेन गुम होने का आरोप, पुलिस कर रही मामले की छानबीन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-2 थाना क्षेत्र में रंजिश में कई युवकों ने एक युवक से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। झगड़े की सूचना मिलने पर डीएलएफ फेज-2 थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मालिबु टाउन निवासी दिव्यांशु बवेजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोड इट ट्रांसपोर्ट का काम करता है। वह सेक्टर-49 की एमजी जिम में एक्सरसाइज करने के लिए जाता है।
पिछले कुछ दिन से वहां पर उसका जसकरण गौरी नामक युवक से विवाद चला आ रहा है। 10/11 जनवरी की रात को वह दोस्त रचित पाराशर के साथ साइबर हब डीएलएफ फेज-2 में हैवमोर इंडियन रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था। वहां जसकरण गौरी भी आ गया और उनके साथ बातचीत करने लगा। कुछ देर बाद वह दोस्ती का हवाला देते हुए उन्हें अपने साथ रेस्टोरेंट से बाहर दूसरे स्थान पर ले जाने की बात कहने लगा।
विज्ञापन

रेस्टोरेंट से बाहर आते ही जयकरण गौरी के करीब आठ अन्य साथियों ने दिव्यांशु बवेजा व रचित पाराशर के साथ मारपीट शुरू कर दी। ऐसे में जसकरण गौरी उसे अलग ले गया और उसकी कमर पर हथियारनुमा चीज लगाकर गोली मारने की धमकी दी। इस दौरान रचित की पांच तोले की सोने की चेन टूटकर गिर गई। दोनों घायल युवकों को उपचार के लिए सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक विरेंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके मामले की छानबीन की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जाएगी। वहीं, जयकरण गौरी से पूछताछ करके मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed