{"_id":"5f42a7038ebc3e3cb409fe88","slug":"due-to-default-in-design-under-construction-bridge-fell-gurgaon-news-noi531424676","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजाइन की खामियों के कारण गिरा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजाइन की खामियों के कारण गिरा पुल
विज्ञापन
गुरुग्राम। एनएचएआई का निर्माणाधीन पुल डिजाइन की खामियों और सेग्मेंट की खराब गुणवत्ता के कारण क्षतिग्रस्त हुआ है। गुणवत्ता ठीक नहीं होने से स्पाइनल डिजाइन वाले पुल पर इस सेग्मेंट की खिंचाई ठीक से नहीं हो पाई थी। उधर, इस घटना से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय पूरी तरह हिल गया है। वह इस घटना की जांच के लिए कमेटी बना रहा है।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के सदस्य सचिव आरके पांडेय ने रविवार को सोहना रोड स्थित क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान तकनीकी टीम समेत तीन पुल डिजाइनर, जीएमडीए और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। आरके पांडेय ने कहा कि प्रारंभिक जांच के मुताबिक, कार्य में लापरवाही हुई और एक सेग्मेंट की गुणवत्ता बेहद खराब लग रही है। इसी कारण यह हादसा हुआ। असलियत की जानकारी के लिए जांच रिपोर्ट का इंतजार करना होगा। टूटे सेग्मेंट के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं।
एनएचएआई के परियोजना निदेशक अशोक शर्मा ने बताया कि सुभाष चौक से भोंडसी तक बनने वाले करीब 10 किलोमीटर लंबे पुल के निर्माण पर 700 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। यह काम ऑरिएंटल स्ट्रक्चर इंजीनियरिंग कंपनी को दिया गया है। सेलमेक कंपनी का पुल डिजाइन स्वीकृत होने के कारण ऑरिएंटल स्ट्रक्चर इंजीनियरिंग कंपनी ने यह काम सेलमेक को देकर करवाया है। सोहना रोड पर पिलर नंबर 10 व 11 के बीच यह 15 सेग्मेंट लगाकर क्रेन अगले पिलर 11 व 12 के बीच काम कर रही थी।
विज्ञापन
साउथ सिटी-1 के मोड़ पर हादसे वाले स्थान से निर्माण कंपनी ने गाड़ियों के यूटर्न लेने के लिए जगह छोड़ी हुई थी। गनीमत रही कि हादसे के समय नीचे से कोई गाड़ी नहीं गुजर रही थी। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद ठेकेदार समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल को बैरिकेड लगाकर पूरी तरह से बंद किया। रात से ही एडीसी व एसडीएम घटनास्थल के चक्कर लगा रहे हैं।