फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   dsgf

Gurugram News: बीमार मां का ऑपरेशन कराने के नाम पर 5 लाख की ठगी, नकली सोने की ईंट थमाई

Wed, 05 Nov 2025 07:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 07:15 PM IST
विज्ञापन
dsgf
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पुन्हाना। क्षेत्र में एक बार फिर नकली सोने की ईंट बेचकर ठगी करने वाला टटलू गिरोह सक्रिय हो गया है। इस बार गिरोह ने मध्य प्रदेश के एक सेना कर्मी को अपना शिकार बनाया। गिरोह के सदस्यों ने बीमार मां का ऑपरेशन कराने के नाम पर भरोसा जीतकर पांच लाख रुपये ऐंठ लिए और बदले में नकली सोने की ईंट थमा दी। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुन्हाना पुलिस को दी शिकायत में विजय ठाकुर निवासी संजय नगर कॉलोनी, रांझी (जबलपुर, मध्य प्रदेश) ने बताया कि वह आर्मी बेस वर्कशॉप में सरकारी कर्मचारी है। 15 अक्तूबर को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने बताया कि उसकी मां की तबीयत बेहद खराब है और ऑपरेशन के लिए 10 लाख रुपये की जरूरत है। उसने कहा कि उसके पास सोने की ईंट है, जिसे गिरवी रखकर वह पैसे ले सकता है और ऑपरेशन के बाद पूरी रकम लौटाकर ईंट वापस ले लेगा। पीड़ित विजय ठाकुर ने बताया कि आरोपी की बातों में आकर वह ईंट देखने के लिए तैयार हो गए। 18 अक्तूबर को दोनों पक्षों की मुलाकात जयपुर में हुई, जहां आरोपी ने उन्हें सोने की ईंट दिखाई। शक दूर करने के लिए पीड़ित ने ईंट का एक छोटा टुकड़ा लेकर जांच कराई, जो असली निकला। इसके बाद आरोपी लगातार उनसे संपर्क में बना रहा।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी ने 25 अक्तूबर को फिरोजपुर झिरका बुलाया और कहा कि उसकी मां पुन्हाना के पास मल्हाका गांव में है। 26 अक्तूबर को विजय ठाकुर अपने साथियों शिवनारायण बेन और अभिषेक बेन के साथ मल्हाका पहुंचे। वहां दो बाइक सवार युवक उन्हें ले गए और बीमार मां से मिलाने के बहाने पांच लाख रुपये लेकर नकली ईंट थमा दी। पीड़ित ने बताया कि जब वह मध्य प्रदेश लौटकर ईंट की जांच कराने गए तो वह नकली निकली। ठगी का अहसास होते ही उन्होंने पुन्हाना थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच अधिकारी अब्दुल गफ्फार ने बताया कि पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed