Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   dsfg

Gurugram News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 36 घंटे के भींतर एक आरोपी को पकड़ा

Wed, 25 Nov 2026 06:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
dsfg
- पीड़िता ने सौतेले पिता और एक अन्य व्यक्ति पर 6-7 महीने तक जबरन गलत काम करने का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने एक आरोपी को 36 घंटे के भींतर गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने उसके सौतेले पिता रोहताश और एक अन्य व्यक्ति मन्नू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत में किशोरी ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपी पिछले करीब 6-7 महीने से उसके साथ जबरदस्ती गलत काम करते आ रहे थे। विरोध करने और किसी को बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी जाती थी। पुलिस को दी शिकायत में किशोरी की मां ने बताया कि उनकी पहली शादी से तीन बच्चे हैं। पहली शादी टूटने के बाद वर्ष 2022 में उन्होंने दूसरी शादी रोहताश के साथ की थी। वह अपने परिवार के साथ होडल में किराए के मकान में रह रही थीं। इसी दौरान उनकी बेटी को दूसरे आरोपी के घर घरेलू काम के लिए भेजा गया था।
शिकायत के अनुसार, कुछ दिन पहले मां अपनी बेटी के साथ अपने भाई के घर गई थीं। वहां उन्होंने बेटी को सहमी हुई अवस्था में देखा और पूछताछ की। इस दौरान किशोरी ने अपनी मां को आपबीती बताई। किशोरी ने आरोप लगाया कि जब उसकी मां घर पर नहीं होती थी, तब उसका सौतेला पिता उसके साथ जबरदस्ती गलत काम करता था। वहीं, दूसरे आरोपी पर भी घर के दरवाजे बंद कर उसके साथ गलत काम करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

किशोरी ने यह भी आरोप लगाया कि दोनों आरोपी उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते थे। मां ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। होडल थाना प्रभारी मनोज कुमार यादव ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में एक आरोपी रोहतास को 36 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी के घर दबिश दी जा रही है, जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed