ससुर को मार डाला: शराब पीने के बाद बीवी से हुआ झगड़ा...फिर ससुराल में जाकर बुजुर्ग पर निकाला गुस्सा, तोड़ा दम
हत्या की वारदात रात लगभग दो बजे की बताई जा रही है। आरोपी दामाद प्रभात मूलरूप से झारखंड का रहने वाला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के गुरुग्राम के सोहना के वार्ड-19 में 60 साल के ससुर की हत्या का मामला सामने आया है। हत्यारोपी दामाद को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। हत्या की सूचना मिलते ही शहर चौकी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।
मृतक मिलन की बेटी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को उसके पति कमल प्रभात ने दिन में ही शराब पी ली थी। जब वह स्कूल से लौटी तो उसके पति ने झगड़ा शुरू कर दिया। परेशान होकर वह दोनों बच्चों को लेकर गुरुग्राम में अपने रिश्तेदारों के पास चली गई थी। उसके पिता मिलन उसके पति से समझाने गए तो उसने उनकी हत्या कर दी।
हत्या की वारदात रात लगभग दो बजे की बताई जा रही है। आरोपी दामाद प्रभात मूलरूप से झारखंड का रहने वाला है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे बेटी गुरुग्राम से वापस सोहना पहुंची तो उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस के साथ घर पहुंची तो घर में उसके बुजुर्ग का शव मिला।
पुलिस ने तुरंत ही गुरुग्राम से फिंगरप्रिंट, एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर सबूत एकत्रित किए। जांच अधिकारी राजबीर ने बताया कि मृतक की बेटी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
संबंधित वीडियो-
यह भी पढ़ें- प्रेमी के लिए मार डाला पति: रात में लवर संग घोंटा गला... सोते हुए भांजे को उठाकर उसके सामने किया घिनौना काम