फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Drug Control Department Raids Medical Store; 80 MTP Kits Recovered

Gurugram News: मेडिकल स्टोर पर ड्रग कंट्रोल विभाग का छापा, 80 एमटीपी किट बरामद

Tue, 28 Apr 2026 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Drug Control Department Raids Medical Store; 80 MTP Kits Recovered
भारी मात्रा में मिलीं नशीली दवाएं, जब्त कर जांच के लिए एंटी-नारकोटिक्स सेल को दिए सैंपल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। ड्रग कंट्रोलर विभाग ने सोमवार को अवैध दवा बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए झाड़सा स्थित मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान भारी मात्रा में मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (एमटीपी) किट और नशे में इस्तेमाल होने वाले प्रतिबंधित सिरप बरामद किए गए।
विभाग को जानकारी मिली थी कि झाड़सा स्थित मेडिकल स्टोर पर अवैध दवाओं की बिक्री होती है। नशीले दवाओं के मिलने के साथ 80 एमटीपी किट बरामद की गई हैं। विभाग ने सभी संदिग्ध दवाओं को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई के तहत सिरप और अन्य दवाएं एंटी-नारकोटिक्स सेल को आगे की जांच के लिए भेजी गई हैं। आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी है। विभाग ने फिलहाल मेडिकल स्टोर से सभी संदिग्ध दवाइयों को जब्त कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी यह भी पता लगाने में जुटे हैं कि अब तक कितने लोगों को और किन-किन जगहों पर एमटीपी किट बेची गई हैं। मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है और एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाएगा। वर्तमान में स्टोर संचालक पूछताछ जारी है, सील करने की भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

नहीं था वैध लाइसेंस
जांच में यह सामने आया कि मेडिकल स्टोर संचालक के पास दवाइयों की बिक्री का कोई वैध लाइसेंस नहीं था। इसके बावजूद वह लंबे समय से खुलेआम प्रतिबंधित और संवेदनशील दवाइयों व सिरप की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ के दौरान संचालक इन दवाओं की खरीद-बिक्री से जुड़े सवालों का कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जांच अधिकारियों ने बताया कि मामले में नियमों की गंभीर अनदेखी की गई है। संबंधित विभाग की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
झाड़सा स्थित मेडिकल स्टोर पर अवैध रूप से संचालन की सूचना मिलने पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में दवाएं और सिरप जब्त किए गए। साथ ही 80 एमटीपी किट भी बरामद हुईं। मामले की जांच जारी है और आगे कार्रवाई की जा रही है। -मुकेश चौहान, ड्रग कंट्रोलर अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed