फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Droga ji danced on the dance floor after drinking free liquor, suspended

फ्री की शराब गटक कर डांस फ्लोर पर थिरकी खाकी

Wed, 06 Apr 2022 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Droga ji danced on the dance floor after drinking free liquor, suspended
गुरुग्राम। एमजी रोड पर स्थित मोजो पब में फ्री में शराब पीकर, डांस फ्लोर पर थिरकने और वहां मौजूद लोगों से बदतमीजी करने का आरोप चौकी प्रभारी पर लगा है। पब संचालक ने अधिकारियों को दी शिकायत में कहा है कि चौकी प्रभारी आए दिन ऐसी ही हरकत करते हैं और उनसे रिश्वत की मांग करते हैं। मामला संज्ञान में आते ही डीसीपी हेडक्वार्टर ने आरोपी चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

वजीराबाद के रहने वाले मोजो पब के संचालक देवेंद्र कुमार ने एमजी रोड चौकी इंचार्ज एसआई सुरेन्द्र पर आरोप लगाया है कि वह आए दिन पब में फ्री में शराब पीने के लिए आते हैं। उनकी ओर से किए जाने वाले व्यवहार से उसके पब पर असर पड़ता है। 28 मार्च को भी वह पब में आए और एक लड़की की डिमांड की। 45 मिनट तक उसे लेकर एक केबिन में रहे। बाहर निकलने के बाद एक गेस्ट युवती के साथ अभद्रता की, साथ ही दस हजार रुपये मांगे। संचालक की ओर से उसे पैसे भी दिए गए।
विज्ञापन

पब संचालक की ओर से सोशल मीडिया के साथ ही लिखित में भी एक शिकायत पुलिस अधिकारियों को दी गई। पब संचालक ने आरोपी दरोगा की वीडियो फुटेज भी पुलिस अधिकारियों को उपलब्ध कराए हैं। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करने के लिए अधिकारियों से राय मांगी है। मामले की जानकारी डीसीपी हेडक्वार्टर की ओर से उसे निलंबित कर दिया गया है। पुलिस आयुक्त कला रामचन्द्रन ने चौकी इंचार्ज को निलंबित करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
लड़की लाने से मना करने पर मेज पर मारी लात:
शिकायतकर्ता ने कहा कि चौकी इंचार्ज ने दस हजार रुपये देने के बाद वहां पर मौजूद युवती को साथ ले जाने की बात कही थी। इस पर उसने कहा कि यह गेस्ट हैं। इससे नाराज दरोगा ने मेज पर लात मारते हुए कहा कि लड़की को नीचे मेरी गाड़ी में लेकर आओ। यह बात कह कर वह निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed