फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Drivers are confused about which speed limit to follow on the expressway: the one on the signboard or Google Maps.

Gurugram News: असमंजस में चालक, एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट किसकी मानें, बोर्ड पर लिखा या गूगल मैप का

Sat, 14 Feb 2026 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Drivers are confused about which speed limit to follow on the expressway: the one on the signboard or Google Maps.
बोर्ड पर 80 तो गूगल मैप दिखाता है 70
विज्ञापन




-देश का पहला शहर बना था गुरुग्राम ,सभी सड़कों की स्पीड लिमिट और दुर्घटना संभावित क्षेत्र दिखता है मैप पर



विराट त्यागी

गुरुग्राम। जयपुर एक्सप्रेसवे पर गूगल मैप पर दिखाई जा रही स्पीड लिमिट गलत है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की तरफ से स्पीड लिमिट 80 तय की गई है लेकिन गूगल मैप पर यह स्पीड 70 बताई जा रही है। इससे कई वाहन चालकों के सामने समस्या है कि वह सड़क पर किस स्पीड लिमिट से चल सकते हैं।

गुरुग्राम शहर देश का पहला ऐसा शहर है जिसकी सभी सड़कों की स्पीड लिमिट और दुर्घटना संभावित क्षेत्र के बारे में चालक को गूगल मैप पर पता चल जाता है। यातायात पुलिस की तरफ से गूगल कंपनी के अधिकारियों के साथ इसको लेकर कई बार मीटिंग की गई थी। काफी प्रयास के बाद शहर को यह सुविधा मिली लेकिन अब यह सुविधा किसी तकनीकी कारण की वजह से यह चालकों को उलझन में डाल रहा है। एक्सप्रेसवे पर प्रतिदिन तीन लाख से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। इस पर जगह-जगह पर 80 स्पीड लिमिट के बोर्ड लगाए गए हैं। पिछले साल एक्सप्रेसवे यातायात नियमों की अवहेलना करने पर चालान काटने के लिए विशेष कैमरे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस के अनुरोध पर गूगल की ओर से साइबर सिटी की सभी सड़कों की गति तय की गई है। इसी क्रम में हाइवे की गति भी तय हुई है। जो वाहन चालकों को कम दिखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन







--------



तकनीकी खराबी के चलते गूगल मैप पर स्पीड लिमिट 70 दिख रही है। इसके संबंध में गूगल को पत्र लिख दिया गया है। जल्द ही तय स्पीड लिमिट वाहन चालकों को दिखेगी।- डॉ. राजेश मोहन, पुलिस उपायुक्त यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed