फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Driver Dozes Off at the Wheel; Out-of-Control Car Rolls Off Highway

Gurugram News: चालक को आई मौत की झपकी, पलटी खाते हुए हाइवे से नीचे गिरी अनियंत्रित कार

Sun, 17 May 2026 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Driver Dozes Off at the Wheel; Out-of-Control Car Rolls Off Highway
हादसे के बाद हाईवे से नीचे गिरी गाड़ी में फंसे घायलों को बचाने का प्रयास करते स्थानीय लोग।
-दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर जयसिंहपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में हुआ हादसा
विज्ञापन

-ढाई साल की बच्ची की मौत, कार सवार पांच लोग घायल
-मुंबई से दिल्ली लौट रहा था परिवार, मची अफरा-तफरी
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पुलिस चौकी जयसिंहपुर क्षेत्र में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में ढाई साल की मासूम बच्ची दीपिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार परिवार के पांच अन्य लोग घायल हो गए। हादसा चालक को नींद की झपकी आने के कारण हुआ बताया जा रहा है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।
एक परिवार मुंबई से दिल्ली अपने घर लौट रहा था। परिवार के छह सदस्य कार में सवार थे। जैसे ही उनकी कार उजीना कट को पार कर जयसिंहपुर चौकी क्षेत्र में पहुंची, तभी चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई। झपकी आने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कई पलटियां खाते हुए हाईवे से नीचे जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे में ढाई साल की बच्ची दीपिका की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में दिल्ली के जनकपुरी निवासी साक्षी अग्रवाल पत्नी निशांत गुप्ता, युवान, प्रशांत उम्र 8 वर्ष, निशांत गुप्ता पुत्र नवनीत कुमार तथा अवनीति पत्नी प्रशांत गुप्ता घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही चौकी जयसिंहपुर प्रभारी सूबे सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला गया। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नल्हड़ भिजवा दिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने की मदद :
जैसे ही हादसा हुआ, पास के गांव के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी देकर लोग तुरंत बचाव कार्य में जुट गई। क्षतिग्रस्त गाड़ी को सीधा कर उसमें फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। वहीं गाड़ी से निकलकर हाईवे पर गिरे अन्य सदस्यों को भी एक तरफ किया, ताकि हाईवे पर चलते वाहन उन्हें ज्यादा नुकसान न पहुंचा सके। पुलिस के आने के बाद घायलों को एंबूलेंस में चढ़ाने में भी स्थानीय लोगों ने सहयोग किया।

हाईवे पर ही बिखर गए थे लोग:
जैसे ही गाड़ी अनियंत्रित होकर किनारे पर लगी रेलिंग से टकराई तो परिवार के कुछ सदस्य एक्सप्रेसवे पर ही जगह-जगह गिर गए। जबकि दो सदस्य गाड़ी में फंसे रहे, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed