{"_id":"645691f04e01be8b170bb725","slug":"driver-absconded-with-innova-including-rs-75-lakh-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-4770-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 75 लाख रुपये सहित इनोवा लेकर फरार हुआ चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 75 लाख रुपये सहित इनोवा लेकर फरार हुआ चालक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- दिल्ली से पैसा लेकर वापस आ रहा था चालक
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-37 में एक इनोवा और उसमें रखे 75 लाख रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। इनोवा सवार कंपनी कर्मी शौच के लिए उतरा तो चालक गाड़ी में 75 लाख रुपये से भरा बैग व इनोवा लेकर फरार हो गया। कंपनी के मैनेजर के बयान पर सेक्टर 37 थाना पुलिस ने कंपनी के चालक के खिलाफ चोरी व ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिस कंपनी का पैसा चोरी हुआ है, वह कंपनी लग्जरी कार की खरीद-फरोख्त करती है।
पुलिस के अनुसार दी शिकायत में सेक्टर-10 ए में रहने वाले अजय खिरवार बिग ब्वाय टॉयज कंपनी के महाप्रबंधक ने बताया कि कंपनी के निदेशक जतिन आहुजा ने फोन पर कंपनी के पवन कुमार को 75 लाख रुपये दिल्ली के राजेंद्र पैलेस कार्यालय से लाने के आदेश दिए थे। इसके बाद पवन कुमार ने कंपनी के चालक रवि सोन व अन्य कर्मचारी वकील शाह को राजेंद्र पैलेस से 75 लाख नकद लाने का काम सौंपा। रवि सोनी और वकील शाह दिल्ली से पैसे लेकर वापस गुरुग्राम आ रहे थे।
नारायणा के पास वकील शाह शौच के लिए इनोवा से नीचे उतरा था। इसी बीच चालक रवि सोनी इनोवा व उसमें रखा नोटों से भरा काला बैग लेकर फरार हो गया। गाड़ी में उसका मोबाइल भी था। वह गाड़ी के पीछे भी भागा, लेकिन नाकाम रहा। कुछ दूर आगे चलकर वकील शाह ने अनजान व्यक्ति से मदद मांगी और उसके मोबाइल से कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी कंपनी के मालिक जतिन आहुजा को फोन करके पूरी बात की जानकारी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।