फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Drinking water supply to start soon in Gopalpur Khera Extension.

Gurugram News: गोपालपुर खेड़ा एक्सटेंशन में जल्द शुरू होगी पेयजल आपूर्ति

Sat, 22 Aug 2026 01:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply to start soon in Gopalpur Khera Extension.
न्यू गुरुग्राम। सेक्टर 99 ए स्थित गोपालपुर खेड़ा एक्सटेंशन कॉलोनी के लोगों को जल्द ही पेयजल की सुविधा मिलने की उम्मीद है। कॉलोनी में पेयजल लाइन डालने की मांग लंबे समय की जा रही थी। यहां करीब एक हजार लोग रहते हैं और फिलहाल पानी के लिए टैंकरों पर निर्भर हैं।
विज्ञापन

कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था। लोगों ने बताया कि कॉलोनी के कुछ हिस्से तक पाइप लाइन को गोपालपुर खेड़ा एक्सटेंशन तक बढ़ाने की मांग की गई थी। इसके बाद नगर निगम मानेसर की ओर से पाइप लाइन का अधूरा काम पूरा करवाया गया है। निवासियों ने बताया कि कई महीनों में पेयजल लाइन शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

नगर निगम मानेसर के एक्सईएन सुशील का कहना है कि फिलहाल पहले से डाली गई पाइप लाइन की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद जल्द ही कॉलोनी में पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed