फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   DPR of 5 underpasses to be built in metro corridor soon

Gurugram News: मेट्रो कॉरिडोर में बनने वाले 5 अंडरपास की डीपीआर जल्द

Wed, 02 Jul 2025 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
DPR of 5 underpasses to be built in metro corridor soon
सेक्टर-नौ से उद्योग विहार तक मेट्रो कॉरिडोर पर किए जाएंगे तैयार, जाम से निजात मिलेगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) मेट्रो कॉरिडोर में बनने वाले पांच अंडरपास (ग्रेड सेपरेटर) को सिरे चढ़ाने में जुट गया है। जीएमआरएल ने गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) से इन अंडरपास के बारे में जानकारी मांगी है ताकि परियोजना पर काम आगे बढ़ाया जाए।
जीएमआरएल, जीएमडीए से यह जानना चाहता है कि यह व्यापक गतिशीलता प्रबंधन योजना-2020 के आधार पर ही बनेंगे या इसमें कोई बदलाव होना है। इस परियोजना पर करीब 350 करोड़ की लागत संभावित है।
विज्ञापन

जीएमआरएल की ओर से मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक 28.5 किलोमीटर मेट्रो रूट का निर्माण किया जाना है। पहले चरण में मिलेनियम सिटी से सेक्टर नौ तक सिविल वर्क पर 1286 करोड़ खर्च होंगे। मेट्रो कॉरिडोर में जीएमडीए का बख्तावर चौक अंडरपास का निर्माण कार्य आ रहा है जिसकी जिम्मेदारी जीएमडीए ने जीएमआरएल को पहले ही सौंप दी है। करीब 80.45 करोड़ रुपये की लागत से इस कार्य को मेट्रो के साथ किया जाएगा। दूसरा सेक्टर नौ से उद्योग विहार के बीच पांच अंडरपास का निर्माण किया जाना है। इस परियोजना को जीएमडीए बोर्ड से मंजूरी मिली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएमआरएल दूसरे चरण के मेट्रो स्टेशनों के सिविल वर्क के लिए स्ट्रक्चरल डिजाइन तैयार करा रहा है। इसके बाद निर्माण के लिए टेंडर जारी होगा। जीएमआरएल की योजना है कि कॉरिडोर में आने वाले अंडरपास को भी इसी टेंडर में शामिल कर लिया जाए। ऐसे में जीएमआरएल ने जीएमडीए से पांचों अंडरपास के बारे में जानकारी मांगी ताकि उसी अनुसार कार्य किया जा सके। हालांकि जीएमडीए के एक अधिकारी ने बताया कि अब इन चौक पर अंडरपास को लेकर ट्रैफिक सर्वे और डीपीआर बनाने का काम जीएमआरएल को करना है। इस बारे में एक बैठक प्रस्तावित है। जीएमआरएल ने मेट्रो के लिए सिस्ट्रा एजेंसी डिजाइन के लिए रखा है।



इन जगहों पर अंडरपास बनेंगे
सेक्टर 3ए/4/5 में रेलवे रोड चौक, रेलवे रोड के साथ सेक्टर 5 जंक्शन से शीतला माता रोड (वन वे), बजघेरा रोड से सेक्टर 5 (वन वे) के साथ कृष्णा चौक, रेजांगला चौक, पालम विहार रोड से उद्योग विहार तक पुरानी दिल्ली रोड और पालम विहार रोड के जंक्शन पर काम होगा। पांचों के निर्माण की अनुमानित लागत करीब 350 करोड़ रुपये हैं। पुराने शहर के लोगों को इससे जाम से राहत मिलेगी। जीएमडीए ने व्यापक गतिशीलता प्रबंधन योजना-2020 (मोबिलिटी प्लान) में ये ग्रेड सेपरेटर तय है। अब जीएमडीए को देखना है कि पहले सर्वे के आधार पर बनेंगे या इसमें कोई बदलाव कराया जाएगा। ऐसे में जीएमआरएल, जीएमडीए ने विस्तार से इस पर चर्चा करना चाहता है। जीएमडीए के अनुसार ही इन पर आगे कार्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed