फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Doubt on character...Murder of wife by strangulation with chunni

Gurugram News: चरित्र पर शक...चुन्नी से गला दबाकर पत्नी की हत्या

Sat, 02 Sep 2023 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Doubt on character...Murder of wife by strangulation with chunni
जयदेव कॉलोेनी के पार्ट-2 में वारदात, आरोपी पति गिरफ्तार
विज्ञापन


10 साल पहले हुई थी शादी, कई दिन से मारपीट कर रहा था पति

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। जयदेव कॉलोेनी के पार्ट-2 में शुक्रवार देर रात चरित्र पर शक के कारण एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर दी। पति ने चुन्नी से गला दबाकर वारदात को अंजाम दिया। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर निवासी धन देवी के रूप में हुई है। मृतका की बहन सामने वाले कमरे पर ही किराए पर रहती थी। उसके बच्चों की रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंची तो पति मौके से फरार हो गया था। मृतका की बहन की शिकायत पर पटौदी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।


मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई निवासी बबली ने पुलिस को बताया कि वह जयदेव कॉलोनी में पति के साथ किराये पर रहती है। वह घरों में साफ-सफाई का काम करती है। उसकी छोटी बहन धन देवी की शादी करीब 10 साल पहले सुभाष से हुई थी। उसकी बहन भी अपने परिवार के साथ ही उसके सामने वाले कमरे में रहती थी। बीते कुछ दिनों से उसका पति चरित्र पर शक के कारण मारपीट कर रहा था। आरोप है कि शुक्रवार रात को पति ने उसकी बहन के साथ फिर से मारपीट की। इस पर वह अपने पति के साथ जाकर सुभाष को समझाने लगी। उस समय मामला शांत हो गया था। इसके बाद रात करीब 12 बजे बच्चों के रोने की आवाज आने पर वह अपने पति के साथ बहन के कमरे पर गई तो उसकी बहन फर्श पर बेसुध हालत में पड़ी थी। उसके गले में चुन्नी फंसी हुई थी। सुभाष उसे देखकर मौके से फरार हो गया। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी और बहन को सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद शुक्रवार सुबह ही आरोपी पति सुभाष को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed