{"_id":"64c40c3988928d0bad03db24","slug":"dont-be-afraid-of-the-miscreants-face-it-firmly-daughters-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-10860-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मनचलों से डरे नहीं, डटकर सामना करें बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मनचलों से डरे नहीं, डटकर सामना करें बेटियां
Sat, 29 Jul 2023 12:13 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
बाल कल्याण सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आत्मरक्षा जागरूकता शिविर का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। मनचलों से डरे नहीं, उनका डटकर सामना करें। वर्तमान समय में बेटियां भी बेटों की तरह समाज में बराबरी की हकदार हैं। सरकार ने महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए कड़े कानून बनाए हैं। अगर आपके साथ कुछ गलत हो रहा है तो महिला हेल्पलाइन पर फोन कर पुलिस की मदद लें। ये बातें अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत जमालपुर स्थित बाल कल्याण सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित आत्मरक्षा जागरूकता शिविर में शुक्रवार को स्कूल की उपप्रधानाचार्य नीतू ने कहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की उपप्रधानाचार्य ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर व पुष्प अर्पित करके किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बदलते दौर के साथ आज के समय के ज्यादातर युवा सोशल मीडिया पर पूरी तरह निर्भर हो गए हैं। इसी के चलते साइबर सिटी में साइबर अपराध बढ़ गया है। आप सभी विद्यार्थियों से मेरी अपील है कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल सतर्कता से करें। सोशल मीडिया के इस्तेमाल के समय बरती गई लापरवाही घातक साबित हो सकती है। सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर दिखाई जाने वाली हर चीज सही नहीं होती। इससे बच्चे अपराधियों के चंगुल में फंस सकते हैं। उन्होंने कहा कि
आपकी एक चूक आपको बहुत बड़ी मुश्किल में डाल सकती है। आप सभी बेटियां फेसबुक जैसे एप पर किसी भी अज्ञात लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट कभी स्वीकार न करें। सोशल मीडिया के माध्यम से आए दिन ठगी के मामले सामने आते हैं। लोग अपने जीवन भर की कमाई चंद मिनटों में गंवा देते हैं। आत्मरक्षा जागरूकता शिविर में 189 छात्रों ने प्रति भाग किया।