फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Domestic help stole seven lakh rupees.

Gurugram News: घरेलू सहायिका ने चुराए सात लाख रुपये

Fri, 03 Jul 2026 10:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Domestic help stole seven lakh rupees.
सेक्टर-40 थाने में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-40 थाना के अंतर्गत साउथ सिटी-1 स्थित घर से घरेलू सहायिका ने अलग-अलग समय पर करीब सात लाख रुपये चुरा लिए। शक होने पर घर की मालकिन ने उसकी तलाशी ली तो उसके बैग से 2.5 लाख रुपये बरामद हुए।
इस घटना के कुछ समय बाद ही घरेलू सहायिका कहीं चली गई, जिसके बारे में अभी काेई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस को दी शिकायत के आधार पर सेक्टर-40 थाने में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। साउथ सिटी-1 निवासी रश्मि ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी में पिछले चार साल से दुखरन सिंह नामक व्यक्ति काम करता है। करीब दो माह पहले दुखरन सिंह की 19 वर्षीय बेटी को अपने घर पर बच्चों की देखभाल के लिए काम पर रखा था। शुरुआती दिनों में अल्का ने ठीक से काम किया था। कुछ समय बाद ही उसने घर से रुपये चोरी करने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

आरोप है कि अल्का ने अलग-अलग समय में करीब सात लाख रुपये नकदी चोरी की। जब घर से रुपये गायब होने लगे तो शक के आधार पर अल्का के बैग की तलाशी ली गई। उसके बैग से 2.50 लाख रुपये नकदी बरामद हुई। जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने रुपये चोरी करने के बात कबूल की और रुपये अपने घर पर छिपाने के बारे में बताया। पीड़िता ने कॉल करके पुलिस को बुलाया। जांच में पता चला कि चोरी की रकम में से 40 हजार रुपये अल्का व उसकी बड़ी बहन ने मिलकर बैंक खाते में जमा करवा दिए थे। घटना के बाद आरोपी लड़की के परिवार वालों ने बार-बार माफी मांगी। जिस पर भरोसा करके उन्होंने अल्का को फिर से काम पर रख लिया लेकिन पकड़े जाने के डर से अल्का एक रात बिना बताए घर से कहीं चली गई, जिसके बारे में काेई जानकारी नहीं मिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है। घरेलू सहायिका अल्का की भी तलाश की जा रही है। अल्का के मिलने के बाद ही चोरी हुए रुपयों के बारे में जानकारी मिल सकेगी। -प्रदीप कुमार, जांच अधिकारी, सेक्टर-40 थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article