{"_id":"6a84a425d404fbe9ec0734a2","slug":"domestic-help-commits-suicide-by-hanging-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-98184-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: घरेलू सहायिका ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: घरेलू सहायिका ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-53 थाना क्षेत्र में सोमवार को घरेलू सहायिका ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान झारखंड के सिमडेगा जिले निवासी सुषमा देवी के रूप में हुई है। वह कुछ दिन पहले ही शहर में काम करने के लिए आई थी। पुलिस को कमरे से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विपुल वर्ल्ड के पास किराये के कमरे में रहकर घरेलू सहायिका का काम करती थी।
सोमवार को सुषमा अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तब पड़ोसी ने खिड़की से अंदर झांकर देखा। पड़ोसी ने शव पंखे से लटकने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। सेक्टर-53 थाना प्रभारी नरेंद्र ने बताया कि मृतका के परिजनों को झारखंड में सूचना दे दी गई है।