{"_id":"6113c91b8ebc3ef3eb794edf","slug":"dog-bitten-a-person-out-on-a-walk-gurgaon-news-noi5986041163","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैर पर निकले व्यक्ति को कुत्ते ने काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैर पर निकले व्यक्ति को कुत्ते ने काटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। सेक्टर-57 में रहने वाले एक व्यक्ति को रोजाना की तरह सुबह सैर पर जाना मंहगा पड़ा। रास्ते में एक मकान का गेट खुला होने से वहां मौजूद पालतू कुत्ते ने व्यक्ति को काट लिया। इस दौरान व्यक्ति गिर गया और चोट भी लगी। शिकायत पर सेक्टर-56 थाना में एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार यह शिकायत सेक्टर-57 निवासी संदीप नागपाल ने दी है। आरोप है कि रोजाना की तरह 7 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे वह घर से सैर करने के लिए निकले। इनका मकान नंबर 49 है। जब वह मकान नंबर 33 के पास पहुंचे तो मकान मालिक रामेश्वर सिंह का गेट खुला हुआ था। तभी उनका पालतू कुत्ता डॉबरमैन खुले दरवाजे से बाहर आया और काट लिया। कुत्ते के हमले से वह नीचे गिर गए और उनके हाथ-पैर में चोट भी लगी। कुत्ते ने उन्हें हाथ पर कई जगह काट लिया। वह मुश्किल से खुद को बचाया और लोगों ने उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। अस्पताल से सूचना पुलिस को दी गई। मंगलवार को पुलिस टीम शिकायतकर्ता के घर पहुंची तो लिखित शिकायत पुलिस को दी गई। जिस पर सेक्टर-56 थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।